फाइडिंग फैनी की दीपिका पादुकोण ने आॅफ स्क्रीन की खूब मस्ती
दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर फिल्म 'फाइडिंग फैनी के' लीड स्टार हैं। मुम्बई के सनी सुपर साउंड स्टूडियों में दोनों फिल्म की स्क्रीनिंग के मौके पर पहुंचे। सनी सुपर साउंड स्टूडियो मुम्बई में स्क्रीनिंग के दौरान सितारों की चमक से चमचमा रहा है। बाॅलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज फाइडिंग फैनी की स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। हाॅट दीपिका पादुकोण भी बिजलियां गिरा रहीं थीं। स्क्रीनिंग में वह हाॅट रेड कलर की पेन्सिल स्र्कट और ग्राफिक प्रिंट टाॅप पहनकर आईं थीं। दुनिया की सबसे सेक्सी वूमेन दीपिका बहुत खूबसूरत लग रही थी।
स्क्रीनिंग के दौरान कैमरे ने दीपिका की काफी शैतानियों को कैमरे में कैद किया। इससे पहले फिल्म की शूटिंग से लेकर स्क्रीनिंग तक दीपिका और अर्जुन कपूर मस्ती के मूड में नजर आए। इतना ही नहीं फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी दीपिका को फैसं ने अर्जुन की बांहो गिरते और घिरते देखा। हद तो तब हो गई जब फिल्म के प्रमोशन के दौरान दीपिका अर्जुन कपूर की गोद में ही बैठ गईं। फिल्म रामलीला के बाद से ही दीपिका का नाम रणवीर सिंह के साथ जुड़ता आ रहा है। उससे पहले रणबीर कपूर भी इसी लिस्ट में शामिल थे।
मगर फाइडिंग फैनी के दौरान जो कुछ भी हुआ, उससे फैंस ने दीपिका-अर्जुन को लेकर अटकलें लगानी शुरु कर दी है। फिल्म 12 सितंबर को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। तो चलिए तस्वीरों में देखते दीपिका-अर्जुन के कुछ मस्ती भरे अंदाज.........


Click it and Unblock the Notifications











