मुंबई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पार्टी का भव्य आयोजन किया। मुंबई स्थित बिग बी के बंगले जलसा पर हुई इस पार्टी में कई बॉलीवुड सेलिब्रटी शामिल होते नजर आए। पार्टी के दौरान सभी सेलेब्स काफी हंसी मजाक करते दिखे।
बिग बी की दिवाली पार्टी में कई फिल्मी सितारों ने शिरकत ली थी। जिनमें दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, डब्बू रतनानी, वरूण धवन काफी मस्ती करते दिखे। वहीं सोनाक्षी सिन्हा अपने पूरे परिवार के साथ इस पार्टी में दिखी। काफी समय के बाद अमिताभ और शत्रुघन सिंहा का साथ दिखना दिलचस्प था। वहीं, क्रिकेट सम्राट सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि के साथ पार्टी में नजर आए। पार्टी की मेजबानी करने वाले बच्चन परिवार के सदस्य इस दौरान काफी खुश नजर आए। उन्होंने मेहमानों के साथ जमकर मस्ती की।
देखिए बिग बी के दिवाली पार्टी की कुछ दिलचस्प तस्वीरें:
बिग बी की दिवाली पार्टी
हर साल की तरह इस बार भी बिग बी ने मुंबई स्थित अपने बंगले जलसा में भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया था।
सोनाक्षी संग शत्रुघन सिन्हा
बिग बी की इस दिवाली पार्टी में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ शत्रुघन सिन्हा भी दिखे। आपको बता दें, अमिताभ और शत्रुघन सिंहा ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।
पूरे परिवार के Shotgun सिन्हा
इस दिवाली पार्टी में शत्रुघन सिंहा अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए। पत्नी पूनम, सोनाक्षी और उनके दोनों बेटे लव- कुष भी नजर आए।
क्रिकेट सम्राट भी मौजूद
बिग बी की दिवाली पार्टी में सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि ने भी शिरकत ली। अभिषेक बच्चन ने उनका स्वागत किया।


Click it and Unblock the Notifications