बैंग-बैग के रिलीज होने के बाद रितिक क्यों गये बिग बॉस में?
बाॅलीवुड के सुपर हाॅट कलाकार रितिक रोशन अपनी फिल्म बैंग-बैंग की प्रमोशन के लिए बिग बाॅस के घर में पहुंचे। जहां उन्होंने बिग बाॅस के प्रतियोगियों के साथ जमकर मौज-मस्ती की। मगर कैटरीना कैफ रितिक के साथ बिग बाॅस के घर में नजर नहीं आईं। बिग बाॅस के मंच पर पहुंच कर होस्ट सलमान के साथ उन्होंने खुलकर बातचीत की। रितिक ने कहा कि वह अभी तक टेलीविजन के किसी भी शो पर अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए नहीं गए हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान और कैटरीना के ब्रेकअप के चलते कैटरीना कैफ फिल्म की प्रमोशन के लिए बिग बाॅस के शो में नहीं पहुंची। गौरतलब है कि कैटरीना कैफ को सलमान ने ही बाॅलीवुड में लांच किया था। जिसके बाद कैटरीना ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सलमान ने रितिक की फिल्म बैंग-बैंग को प्रमोट करने के लिए तमाम दूसरे शो पर फिल्म का नाम लिया था। मगर इन सबसे दूर रितिक ने बिग बाॅस के घर में प्रतियोगियों को काफी एंटरटेन किया। तो स्लाइडर को आगे बढ़ाकर देखिए रितिक के साथ बिंग बाॅस के कंटेस्टेंट ने कैसे की मस्ती......


Click it and Unblock the Notifications











