IIFA बेस्ट एक्टर: 2000 - 2020 तक शाहरूख - ऋतिक ने चार बार जीता अवार्ड, 16 बार नॉमिनेट हुए शाहरूख
4 जून को अबू धाबी के यास आईलैंड में आईफा अवार्ड्स 2022 का आयोजन हो रहा है जहां 2020 - 21 की बेस्ट फिल्मों को पुरस्कार दिए जाएंगे। पिछले दो सालों में कोरोना काल के दौरान फिल्मों ने ही दर्शकों का मनोबल बनाए रखा और उन्हें इंटरटेन करती रहीं। इसलिए इन दो सालों में रिलीज़ हुई सभी फिल्में चाहे थिएटर हों या ओटीटी, उन्हें आईफा अवार्ड में नॉमिनेट किया गया है।
अब तक सबसे ज़्यादा बार इसे ऋतिक रोशन और शाहरूख खान जीत चुके हैं। दोनों ही चार बार बेस्ट एक्टर का आईफा अवार्ड जीत चुके हैं। दूसरे नंबर पर तीन अवार्ड्स के साथ हैं शाहिद कपूर। बात करें नॉमिनेशन की तो अब तक शाहरूख खान 16 बार बेस्ट एक्टर के अवार्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। उनके बाद सबसे ज़्यादा बार नॉमिनेट होने का रिकॉर्ड है सलमान खान और ऋतिक रोशन के पास जो 9 बार बेस्ट एक्टर अवार्ड के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं।

2002 में आमिर खान, 2003 में अजय देवगन, 2005 में शाहरूख खान, 2006 में अमिताभ बच्चन और 2006 में सैफ अली खान को इस कैटेगरी में अपनी दो दो फिल्मों के लिए दो बार नॉमिनेट किया गया। आपको दिखाते हैं 2000 से 2020 तक बेस्ट एक्टर का आईफा अवार्ड किन किन स्टार्स ने जीता।

संजय दत्त से हुई शुरूआत
2000 बेस्ट एक्टर - संजय दत्त, वास्तव
नॉमिनेशन - 2. आमिर खान - सरफरोश 3. अजय देवगन - हम दिल दे चुके सनम 4. गोविंदा - हसीना मान जाएगी 5. सलमान खान - हम दिल दे चुके सनम
नॉमिनेशन - 2. अक्षय कुमार - धड़कन 3. अनिल कपूर - पुकार 4. संजय दत्त - मिशन कश्मीर 5. शाहरूख खान - मोहब्बतें2002 बेस्ट एक्टर - आमिर खान, लगान
नॉमिनेशन - 2. आमिर खान - दिल चाहता है 3. अमिताभ बच्चन - अक़्स 4. शाहरूख खान - कभी खुशी कभी ग़म 5. सनी देओल - गदर एक प्रेम कथा

2003 से 2005 तक
2003 बेस्ट एक्टर - शाहरूख खान, देवदास
नॉमिनेशन - 2. अजय देवनग - कंपनी 3. अजय देवगन - द लेजेंड ऑफ भगत सिंह 4. अक्षय खन्ना - दीवानगी 5. अमिताभ बच्चन - कांटे
नॉमिनेशन - 2. अमिताभ बच्चन - बाग़बान 3. सलमान खान - तेरे नाम 4. संजय दत्त - मुन्नाभाई एमबीबीएस 5. शाहरूख खान - कल हो ना हो2005 बेस्ट एक्टर - शाहरूख खान, वीर ज़ारा
नॉमिनेशन - 2. नाना पाटेकर अब तक छप्पन 3. सैफ अली खान - हम तुम 4. सलमान खान - मुझसे शादी करोगी 5. शाहरूख खान - स्वदेस

2006 - 2008 तक
2006 बेस्ट एक्टर - अमिताभ बच्चन - ब्लैक
नॉमिनेशन - 2. अभिषेक बच्चन - बंटी और बबली 3. अमिताभ बच्चन - सरकार 4. सैफ अली खान - परिणीता 5. शाहरूख खान - पहेली 6. सैफ अली खान - सलाम नमस्ते
नॉमिनेशन - 2. आमिर खान - रंग दे बसंती 3. अजय देवगन - ओमकारा 4. संजय दत्त - लगे रहो मुन्नाभाई 5. शाहरूख खान - डॉन 6. शाहरूख खान - कभी अलविदा ना कहना2008 बेस्ट एक्टर - शाहरूख खान, चक दे इंडिया
नॉमिनेशन - 2. अभिषेक बच्चन - गुरू 3. अक्षय कुमार - भूल भुलैया 4. सलमान खान - पार्टनर 5. शाहिद कपूर - जब वी मेट

2009 से 2011 तक
2009 बेस्ट एक्टर - ऋतिक रोशन, जोधा अकबर
नॉमिनेशन - 2. आमिर खान - गजिनी 3. अभिषेक बच्चन - दोस्ताना 4. नसीरूद्दीन शाह - अ वेडनेसडे 5. शाहरूख खान - रब ने बना दी जोड़ी
नॉमिनेशन - 2. आमिर खान - 3 इडियट्स 3. रणबीर कपूर - वेक अप सिड 4. सैफ अली खान - लव आजकल 5. शाहिद कपूर - कमीने2011 बेस्ट एक्टर - शाहरूख खान, माई नेम इज़ खान
नॉमिनेशन - 2. अजय देवगन - वन्स अपॉन अ टाईम इन मुंबई 3. ऋतिक रोशन - गुज़ारिश 4. रणबीर कपूर - राजनीति 5. सलमान खान - दबंग

2012 से 2014 तक
2012 बेस्ट एक्टर - रणबीर कपूर, रॉकस्टार
नॉमिनेशन - 2. अजय देवगन - सिंघम 3. ऋतिक रोशन - ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा 4. सलमान खान - बॉडीगार्ड 5. शाहरूख खान - डॉन 2
नॉमिनेशन - 2. आयुष्मान खुराना, विकी डोनर 3. ऋतिक रोशन - अग्निपथ 4. इरफान खान - पान सिंह तोमर 5. मनोज बाजपेयी - गैंग्स ऑफ वसेपुर 6. शाहरूख खान - जब तक है जान2014 बेस्ट एक्टर - फरहान अख्तर, भाग मिल्खा भाग
नॉमिनेशन - 2. ऋतिक रोशन - कृष 3 3. रणबीर कपूर - ये जवानी है दिवानी 4. रणवीर सिंह - गोलियों की रासलीला रामलीला 5. शाहरूख खान - चेन्नई एक्सप्रेस 6. सुशांत सिंह राजपूत - काई पो छे

2015 से 2017 तक
2015 बेस्ट एक्टर - शाहिद कपूर, हैदर
नॉमिनेशन - 2. आमिर खान - पीके 3. अर्जुन कपूर - 2 स्टेट्स 4. ऋतिक रोशन - बैंग बैंग 5. शाहरूख खान - हैप्पी न्यू ईयर 6. रणदीप हुडा - हाईवे
नॉमिनेशन - 2. अमिताभ बच्चन - पीकू 3. रणबीर कपूर - तमाशा 4. सलमान खान - बजरंगी भाईजान 5. वरूण धवन - बदलापुर2017 बेस्ट एक्टर - शाहिद कपूर, उड़ता पंजाब
नॉमिनेशन - 2. अमिताभ बच्चन - पिंक 3. रणबीर कपूर - ए दिल है मुश्किल 4. सलमान खान - सुलतान 5. शाहरूख खान - फैन 6. सुशांत सिंह राजपूत - एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी

2018 से 2020 तक
2018 बेस्ट एक्टर - इरफान खान, हिंदी मीडियम
नॉमिनेशन - 2. आदिल हुसैन - मुक्ति भवन 3. अक्षय कुमार - टॉयलेट एक प्रेम कथा 4. राजकुमार राव - न्यूटन 5. रणबीर कपूर - जग्गा जासूस
नॉमिनेशन - 2. आयुष्मान खुराना - अंधाधुन 3. राजकुमार राव - स्त्री 4. रणबीर कपूर - संजू 5. विकी कौशल - राज़ी2020 बेस्ट एक्टर - शाहिद कपूर, कबीर सिंह
नॉमिनेशन - 2. विकी कौशल - उरी द सर्जिकल स्ट्राइक 3. आयुष्मान खुराना - आर्टिकल 15 4. ऋतिक रोशन - सुपर 30 5. रणवीर सिंह - गली बॉय
बात करें 2020 - 21 के बेस्ट एक्टर्स की तो इस साल बेस्ट एक्टर के अवार्ड के लिए पांच नाम शामिल किए हैं - 83 में कपिल देव का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह, सरदार ऊधम सिंह में सरदार ऊधम सिंह का किरदार निभाने वाले विकी कौशल, शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा, भोंसले में पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाने वाले मनोज बाजपेयी और अंग्रेज़ी मीडियम के लिए स्वर्गीय इरफान।
इन सभी कलाकारों ने अपनी अपनी फिल्मों में इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है कि इस साल बेस्ट एक्टर का चुनाव काफी कठिन होगा। जहां, इरफान के साथ लोगों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं वहीं रणवीर सिंह के कपिल देव बनने की मेहनत दर्शकों का दिल छू गई। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्टन विक्रम बत्रा बनकर भावुक किया है। इसलिए इन तीन स्टार्स में बेस्ट एक्टर अवार्ड के लिए कांटे की टक्कर है। जीतेगा कौन इसके लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications












