बेटी के जन्म के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बचपन की तस्वीरें एक बार फिर से देखिए

साल 2022 रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए किसी रोलर कोस्टर से कम नहीं रहा है। 14 अप्रैल को शादी, उसके बाद प्रेगनेंसी का अनाउंसमेंट, दोनों की साथ वाली पहली और ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का रिलीज होना और 6 नवंबर को नन्हीं बिटिया का स्वागत। रणबीर-आलिया के लिए यह साल किसी सपने को साकार करने जैसा रहा है। रणबीर और आलिया अब अपने पैरंटहुड को एंजॉय कर रहे हैं जिसे किसी भी इंसान का सबसे खूबसूरत सफर माना जाता है। बेटी के जन्म के बाद ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बचपन की तस्वीरें काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखने से साफ पता चलता है कि दोनों की बेटी भी काफी Adorable होने वाली हैं।
देखते हैं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बचपन की कुछ Cute सी तस्वीरें
1. नीतू कपूर ने रणबीर कपूर के बर्थडे पर उनकी बचपन इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। फोटो में रणबीर काफी एक्साइटेड होकर कुछ खाते दिख रहे हैं। रणबीर कपूर के चेहरे से ही उनकी मासूमियत साफ झलक रही है।2. मां सोनी राजदान के साथ छोटी आलिया इन तस्वीरों में बेहद क्यूट लग रही हैं। आलिया अपनी मां के बेहद करीब मानी जाती है।
3. ऋषि कपूर और नीतू सिंह के घर पैदा हुए रणबीर कपूर, हिंदी फिल्मों में शोमैन के नाम से मशहूर राज कपूर के पोते हैं। इन तस्वीरों में दादा राज कपूर के साथ पोते रणबीर कपूर की प्यारी सी बॉन्डिंग नजर आ रही है।
4. पिता महेश भट्ट के साथ गोलू-मोलू क्यूट सी आलिया बेहद प्यारी लग रही है। आलिया अपने पिता के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करती है।
5. रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के बेहद करीब थे। जिस दिन ऋषि कपूर का निधन हुआ, उसी रात को रणबीर की तत्कालीन गर्लफ्रेंड ने इस फोटो को सोशल मीडिया पर 'beautiful boys' के कैप्शन के साथ शेयर किया था।
6. फिल्म एक्टर परेश रावल के साथ एक फिल्म के सेट पर नन्हीं आलिया भट्ट।
7. आलिया भट्ट की इस फोटो को देखकर ही समझ में आ रहा है कि वह बचपन से ही कितनी ड्रामेबाज रही हैं।
8. बचपन की तस्वीर में Cowboy hat और मुंह में नकली सिगरेट लेकर रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और दिवंगत पिता ऋषि कपूर के साथ पोज दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications



















