16 करोड़ के बजट में बन कमाए 875 करोड़, महज तीन फिल्मों से इस हसीना ने मचाई धूम, फिर छोड़ दी इंडस्ट्री

Secret Superstar Actress Zaira Wasim: बॉलीवुड में अक्सर देखने के लिए मिलता है कि कई सारे सितारे बहुत ही मेहनत के बाद एक मुकाम हासिल करते हैं। लेकिन कुछ निराश होकर इंडस्ट्री छोड़कर चले जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपने करियर में तीन हिट फिल्में दी और इसके बावजूद एक्टिंग छोड़ दी।
इस अभिनेत्री की फिल्म ने 16 करोड़ के बजट में बनकर 875 करोड़ की कमाई की थी। अगर आप अभी भी नहीं समझ पाए हैं तो यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर जायरा वसीम ने काम किया था और इसे 2017 में रिलीज किया गया था।
ज़ायरा वसीम और आमिर खान की इस फिल्म को 15 से 16 करोड़ के बजट में बनाया गया था। लेकिन इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड ग्रास 875 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली थी। इस फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान, किरण राव, आकाश चावला, नितिन केनी और ज़ी स्टूडियोज भी थे। कुल मिलाकर यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म की कहानी में घरेलू दुर्व्यवहार के बीच में रहने वाली एक प्रतिभाशाली टीनएज सिंगर और सॉन्ग राइटर दिखाई गई। वह एक वीडियो के वायरल होने के बाद यूट्यूब सेंसेशन बन गई। लेकिन उसे अपनी पहचान छुपाने पड़ी। इस फिल्म में ज़ायरा वसीम लीड किरदार में थी और उनके अलावा आमिर खान, तीरथ शर्मा और राज अर्जुन जैसे कलाकार भी थे।
ज़ायरा वसीम ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्हें साल 2015 में आमिर खान की फिल्म 'दंगल' में डेब्यू करने का मौका मिला। ज़ायरा वसीम ने 'सीक्रेट सुपरस्टार' में लीड किरदार निभाया। फिर 2019 में उन्हें 'द स्काई इज पिंक' मूवी में भी देखा गया। फिल्मी करियर में उन्हें कई अवार्ड भी मिले। लेकिन फिर धर्म के चलते उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।


Click it and Unblock the Notifications











