साउथ इंडिया के सुपर विलेन विजय सेतुपति की फिल्मों में ये लुक देखकर डर जाएंगे आप भी

जल्द ही फिल्म 'जवान' में साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ साउथ के सुपर विलेन विजय सेतुपति स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही वह कैटरीना कैफ की फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में भी नजर आने वाले हैं। विजय सेतुपति ने साल 2010 में फिल्म 'थेनमेरकु परुवाकात्रु' से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। लेकिन उन्हें फिल्म 'जिगर्थंडा' और 'सेतुपति' जैसी फिल्मों से सबसे ज्यादा लोकप्रियता और पहचान मिली। दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में विजय सेतुपति को पहचान एक सुपर विलेन के तौर पर मिली है। विजय सेतुपति अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' में भी बतौर विलेन नजर आएंगे। क्या आपको पता है कि खुंखार विलेन बनकर विजय सेतुपति ने करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई की है।
चलिए हम आपको विजय सेतुपति की कुछ विलेन लुक की फिल्मों के बारे में बताते है :

मास्टर :
विजय थलापति की फिल्म 'मास्टर' में विजय सेतुपति ने भवानी की भूमिका निभायी थी। फिल्म में दिखाया गया था कि अपने अवैध गतिविधियों के लिए भवानी किशोरों का उपयोग करता है। फिल्म में वह बेहद चालाक और निर्मम विलेन के किरदार में दिखे थे।

विक्रम वेधा :
आर. माधवन की फिल्म 'विक्रम वेधा' में विजय सेतुपति ने वेधा का किरदार निभाया था। 2017 में रिलीज हुई यह फिल्म रिवेंज ड्रामा थी। इस फिल्म को आज तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन माना जाता है। इसी नाम से पिछले साल सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म बनायी गयी थी जिसमें ऋतिक रोशन ने वेधा का किरदार निभाया था।

विक्रम :
फिल्म 'विक्रम' में विजय सेतुपति ने संधानम का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। फिल्म में उनकी भूमिका ऐसे डॉक्टर की थी, जो दिन में तो डॉक्टर होता था पर रात में वह हत्यारा बन जाता था।

उप्पेना :
2021 में आयी तमिल फिल्म 'उप्पेना' में विजय सेतुपति ने रेयानम का ऐसा किरदार निभाया था जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म में उन्होंने एक जमींदार का किरदार निभाया था जो किसी को भी मारने से पहले उसकी आंखों में घूरकर देखता था।


Click it and Unblock the Notifications