भूल जाएं सारा, जाह्नवी को..सौरव गांगुली की बेटी की ये तस्वीरें दिल जीत लेंगी !
सौरव गांगुली की बेटी ने अपने पिता के साथ कराया फोटोशूट, तस्वीरें आपका दिल जीत लेंगी।
अक्सर बॉलीवुड सितारों के बच्चों की तस्वीरें आपका ध्यान खीचती ही रहती हैं। फिर चाहे वो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हो, श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर से लेकर सैफ अली खान की बेटी सारा आली खान तक। ये सब बॉलीवुड में डेब्यू से पहले ही काफी सुर्खियों में हैं।
लेकिन हम आपको अब एक और स्टारकिड से मिलवाने जा रहे हैं। हालांकि ये कोई बॉलीवुड स्टार नहीं बल्कि क्रिकेट के स्टार सौरव गांगुली हैं। हाल ही में सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली ने अपने पिता के साथ एक एड के लिए फोटोशूट करवाया है।

इस फोटोशूट में सना अपने पापा के साथ नज़र आ रही हैं और उन्होंने काफी खूबसूरत सी साड़ी पहनी हुई है। आपको बता दें कि साना गांगुली अक्सर पापा के मैच में बचपन में नजर आती रही हैं लेकिन इस शूट में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











