..................... saumya tandon said shah rukh Khan is clever and sharp she did biggest flop show with him - Hindi Filmibeat

टीवी की 'अनीता भाभी' ने शाहरुख खान को बताया था 'तेज़ तर्रार', बोलीं- उनके साथ करियर का बड़ा फ्लॉप शो किया

Saumya Tandon, Shah rukh Khan

Saumya Tandon On Shah Rukh Khan: शाहरुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं और उन्हें किंग खान के नाम से भी जाना जाता है। बीते साल उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया और 5 साल बाद कमबैक के बाद तीन हिट फिल्में दी। लेकिन उन्होंने कुछ ऐसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया जो कि फ्लॉप साबित हुए। दरअसल टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने उनके साथ एक रियलिटी शो किया। दोनों शो को होस्ट कर रहे थे। लेकिन एक्ट्रेस मानती है कि वह शो उनके करियर का सबसे बड़ा फ्लॉप रहा।

दरअसल, सौम्या टंडन ने मशहूर सीरियल 'भाभी जी घर पर है' में अनिता भाभी का किरदार निभाया था।इसी सीरियल से उन्हें पापुलैरिटी हासिल हुई। लेकिन इसी के अलावा आपको बता दें कि वह एक प्रेजेंटेशन और होस्ट भी है। वह कई शोज में काम कर चुकी है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ रियलिटी शो 'जोर का झटका: टोटल वाइपआउट' में बतौर होस्ट काम किया था।

लेकिन आपको बता दें कि सौम्या टंडन ने 'डिजिटल कमेंट्री' के साथ इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर का अपना एक्सपीरियंस साझा किया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब उन्हें इस बात की खबर लगी कि वह शाहरुख खान के साथ शो होस्ट करने वाली है तो उन्होंने सोचा कि अब उनकी लाइफ बन जाएगी। लेकिन यह शो चल नहीं पाया। सौम्या टंडन ने इस पर कहा कि "यह शो मेरे लिए सबसे बड़ा फ्लॉप साबित हुआ।"

इसी इंटरव्यू के दौरान सौम्या टंडन ने आगे कहा कि उन्होंने शाहरुख खान के साथ में काफी वक्त बिताया है। एक्ट्रेस ने कहा कि "मुझे उनके साथ काम करना काफी अच्छा लगा। उनका दिमाग बहुत तेज है और वह चतुर भी है। वह एक शानदार एक्टर होने के साथ-साथ बेहद समझदार और बुद्धिमान भी है। इस शो को करने से पहले मैं उनकी कुछ खास बड़ी फैन नहीं थी। लेकिन उनसे मिलने के बाद मेरा नजरिया बदला।" एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह शो में काम कर रही थी तो शाहरुख ने उन्हें काफी सम्मान दिया और कभी भी फील्ड में छोटा महसूस नहीं करवाया।

Read more about: saumya tandon shah rukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X