मामा की बेटी पर आया दिल, 4 साल बड़ी कजिन संग लिए सात फेरे, इस एक्टर ने एक नहीं दो बार की थी शादी

Satyajit Ray Married With His Cousin

Satyajit Ray Married With His Cousin: सत्यजीत रे हिंदी सिनेमा के एक जाने माने कलाकार हुआ करते थे और उन्होंने पूरी दुनिया भर में भारतीय सिनेमा को एक खास पहचान दिलाई। उन्होंने ही बतौर फिल्ममेकर 'पाथेर पंचाली' जैसी कई सारी फिल्में बनाई। लेकिन अपनी फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी निजी जिंदगी को भी लेकर काफी सुर्खियों में रहे।

दरअसल सत्यजीत रे ने खुद से 4 साल बड़ी अपनी कजिन से एक नहीं बल्कि दो बार शादी रचाई। आज हम आपको सत्यजीत रे और उनकी पत्नी बिजोया रे की प्रेम कहानी के बारे में बताने वाले हैं। बिजोया ने अपनी ऑटोबायोग्राफी मनिक एंड आई: माय लाइफ विद सत्यजीत रे में अपने रिश्तों पर खुलकर बात की थी।

दरअसल बिजोया, सत्यजीत के दूर की मामा की बेटी हुआ करती थी। दोनों ने कोलकाता में साथ में बचपन भी गुजारा। जैसे-जैसे दोनों बड़े हुए तो सत्यजीत के दिल में बिजोया के लिए भावनाएं उत्पन्न होने लगी। बिजोया भी सत्यजीत को पसंद करने लगी थी। लेकिन सत्यजीत उनसे 4 साल छोटे थे और रिश्तेदारी भी करीब की थी।

इसी के चलते सत्यजीत और बिजोया अपने रिश्ते को लेकर अपने घर पर बात नहीं कर सकते थे। जिसके चलते दोनों ने चोरी छुपे एक दूसरे को प्यार करना जारी रखा। लेकिन परिवार वाले इन दोनों के रिश्ते में सबसे बड़ी बाधा बन रहे थे। जिसके चलते एक वक्त पर दोनों ने ही अपने प्यार की कुर्बानी देने का फैसला किया। लेकिन दोनों अलग नहीं रह सके।

सत्यजीत रे एक विज्ञापन कंपनी में काम करने के लिए मुंबई आए। वहां से उन्होंने बिजोया को लव लेटर लिखा और 8 साल तक इन दोनों ने एक दूसरे को डेट किया। परिवार को कुछ भी ना बताए उन्होंने 1949 में एक करीबी के घर पर जाकर शादी कर ली। हालांकि बाद में घर पर बताया तो परिवार वालों ने उनकी शादी को नहीं माना।

लेकिन बाद में उनके प्यार की जीत हुई और परिवार वाले भी राजी हो गए। इसके बाद में इस साल सत्यजीत और बिजोया की बंगाली रीति रिवाज के साथ में दूसरी बार शादी हुई। 1953 में सत्यजीत रे के घर पर बेटे संदीप का जन्म हुआ। हालांकि संदीप रे भी अपने पिता की तरह बतौर निर्देशक इंडस्ट्री में नाम कमा चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: satyajit ray
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X