Shahrukh Khan : फिल्म के इस सीन के लिए सतीश शाह को शाहरुख खान की वजह से देने पड़े कई रिटेक

satish shah

जाने माने एक्टर सतीश शाह अपनी जबरदस्त एक्टिंग को लेकर जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। इसके अलावा सतीश शाह छोटे पर्दे के हिट शो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में इंद्रवदन का किरदार निभा कर खासे लोकप्रिय भी हुए थे। सतीश शाह अपने टैलेंट और कॉमिक टाइमिंग से हमेशा फैंस का दिल जीतते रहे हैं। हाल ही में सतीश शाह ने शाहरुख खान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। यह किस्सा शाहरुख खान की फिल्म 'मैं हूं ना' से जुड़ा हुआ है, जिसमें सतीश शाह ने कॉलेज के प्रोफेसर का किरदार निभाया था। यह किरदार एक ऐसे इंसान की थी, जो जब भी बात करता था तो सामने वाले इंसान के चेहरे पर उसकी थूक के छींटे पड़ते रहते थे। यह किरदार को निभाना सतीश के लिए काफी मुश्किल था। हर डायलॉग को बोलने से पहले थूकना इतना आसान भी नहीं था। उनके इस एक्ट को देखने के बाद लोगों ने उन्हें थूकने वाला कोबरा तक कहना शुरू कर दिया था।

हर सीन के लिए सतीश शाह को कई टेक्स लेने पड़ते थे। हालांकि इसके पीछे की वजह सतीश शाह शाहरुख खान को मानते थे। दरअसल, सतीश शाह अपने स्पिटिंग शॉट्स शुरू करने से पहले काफी प्रैक्टिस किया करते थे। लेकिन शाहरुख हमेशा बीच में हंसकर उनका शॉट खराब कर दिया करते थे। एक इंटरव्यू के दौरान सतीश शाह ने बताया कि वह हर शॉट के शुरू होने से पहले पानी पीया करते थे। पानी को वह अपने मुंह के चारों ओर भर कर रखते थे। ताकि जैसे ही वह डायलॉग बोले तो पानी उनके मुंह से बाहर स्प्रे की तरह निकलने लगे। जिसे कैमरे पर देखकर दर्शक थुक समझे।

सतीश ने बताया जब उन्हें शाहरुख को डांटने वाला सीन करना था तो शाहरुख ने उन्हें काफी परेशान किया। उनका कहना था कि वह काफी मेहनत करते थे, लेकिन शाहरुख हंसकर उनकी पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया करते थे। शाहरुख की हंसी के कारण ही उन्हें बार-बार रीटेक लेना पड़ता था और सिर्फ उस एक सीन के लिए उन्होंने 8 रीटेक लिए थे। इस सीक्वेंस के दौरान सेट पर सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रहती थी, इस वजह से उन्हें इस रोल में एक्ट करने में काफी परेशानी होती थी। शाहरुख को डांटने का सीन जब शूट हो रहा था तब 8वें टेक के बाद शाहरुख जोर से हंस पड़े थे। शाह ने बताया कि उन्हें इस फिल्म में दो किरदार ऑफर किए गए थे। एक प्रिंसिपल का और दूसरा थूकने वाले प्रोफेसर का। सतीश शाह ने थूकने वाले प्रोफेसर का किरदार स्वीकार किया और प्रिंसिपल का किरदार बोमन ईरानी ने निभाया था।

More from Filmibeat

Read more about: shahrukh khan satish shah
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X