Satish Kaushik : डिजास्टर साबित हुई सतीश कौशिक के डायरेक्शन में बनी फिल्म, तो आया था आत्महत्या का ख्याल

satish kaushik

होली के ठीक अगले दिन ही कुछ ऐसा हुआ कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही सकते में आ गयी। मुंबई में धूमधाम के साथ होली मनाने के अगले दिन सतीश कौशिक दिल्ली के रवाना हुए और वहां अचानक हार्टअटैक आने के बाद उन्होंने हमेशा के लिए अपनी आंखे मुंद ली। सतीश कौशिक ने तो इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन वह अपने पीछे कई किस्से-कहानियां छोड़ गये जिसे लोग सालों-साल दोहराते रहेंगे। एक समय ऐसा भी आया था जब सतीश कौशिक सुसाइड करने के बारे में सोच रहे थे। यूं तो सतीश काफी जिंदादिल इंसान थे लेकिन उनकी जिंदगी में भी एक ऐसा मोड़ आया था जब उनके मन में बुरे-बुरे ख्याल आने लगे थे।

आया था सुसाइड का ख्याल :

सतीश कौशिक ने 1993 में फिल्म 'रुप की रानी चोरों का राजा' से बतौर निर्देशक डेब्यू किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर बोनी कपूर थे। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। इस फिल्म को बनाने में उसी समय करीब 9 करोड़ रुपये का खर्च आया था। लेकिन यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गयी। फिल्म के प्रोड्यूसर होने की वजह से बोनी कपूर कर्ज में डूब गये। इस फिल्म के निर्देशक होने के नाते सतीश कौशिक ने सार्वजनिक तौर पर इसकी जिम्मेदारी ली। यहीं वह समय था, जब सतीश कौशिक ने आत्महत्या के बारे में सोचा था। इतनी बड़ी और दमदार स्टारकास्ट होने के बावजूद यह फिल्म फ्लॉप हो गयी। बताया जाता है कि चलती ट्रेन में हीरा चोरी के एक सीक्वेंस की शूटिंग के लिए ही करीब 5 करोड़ रुपये का खर्च आया था।

25 साल बाद मांगी थी माफी :

अपने दौर के सबसे महंगे फिल्म में शुमार इस फिल्म 'रुप की रानी चोरों का राजा' फ्लॉप हुई तो बोनी कपूर बुरी तरह से टूट गये थे। इस फिल्म के रिलीज होने के 25 सालों बाद सतीश कौशिक ने ट्वीट कर बोनी कपूर से माफी मांगी थी। अपने ट्वीट में सतीश कौशिक ने लिखा, '25 सालों पहले रुप की रानी चोरों का राजा बॉक्स ऑफिस पर एक डिजास्टर थी लेकिन मेरा पहला बच्चा होने की वजह से यह मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं बोनी कपूर से माफी मांगना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे पहला ब्रेक दिया लेकिन वह खुद टूट गये थे।' इस फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी के साथ-साथ अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ भी नजर आए थे। सतीश कौशिक ने यह ट्वीट 16 अप्रैल 2018 को किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X