Mr India से राम लखन तक..Satish Kaushik को इन किरदारों से मिली थी पहचान, अपने नाम किए थे ढेरों अवार्ड

भले ही सतीश कौशिक अब हमारे बीच ना रहे हों, लेकिन उनके द्वारा निभाए गए किरदारों को कोई नहीं भूल सकता है। उन्होंने अपनी पंच लाइन और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग की वजह से उन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया था।
सतीश कौशिक ना सिर्फ शानदार एक्टर थे बल्कि वो निर्देशक भी थे। उन्होंने 'रूप की रानी चोरों का राजा' से निर्देशन की शुरुआत की थी लेकिन उनकी पहली फिल्म फ्लॉप हो गई। बाद में सतीश कौशिक ने 'तेरे नाम' और 'हम आपके दिल में रहते हैं' जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया।

मि. इंडिया से मिली पहचान
सतीश कौशिक को फिल्मों में असल पहचान 'मि.इंडिया' में कैलेंडर के किरदार से मिली थी। इस फिल्म में सतीश कौशिक ने शानदार एक्टिंग की थी और हर किसी को 'कैलेंडर' ने इंप्रेस कर लिया था।

इन फिल्मों ने दिलाई पहचान
'राम लखन' में 'काशीराम', 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' में 'चंदा मामा', 'साजन चले ससुराल' में 'मुत्थू स्वामी', 'दीवाना मस्ताना' में 'पप्पू' और 'परदेसी बाबू' में 'हैप्पी हरपाल सिंह' जैसे किरदारों को निभाकर सतीश कौशिक ने घर-घर में अपनी अलग पहचान बना ली थी।

कई फिल्मों में किया काम
इसके अलावा भी सतीश कौशिक ने 'साजन चले ससुराल', 'चल मेरे भाई', 'हमारा दिल आपके पास है', 'जाने भी दो यारों', 'जमाई राजा' और 'उड़ता पंजाब' जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई थी। पिछले साल उनकी अपने बेस्ट फ्रेंड अनिल कपूर के साथ थार भी रिलीज हुई थी।

मिले थे कई अवार्ड
सतीश कौशिक को उनके शानदार काम के लिए कई अवार्ड मिले थे। सतीश कौशिक को 'कागज' में सपोर्टिंग रोल के लिए वह 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड' मिला था। इसके अलावा उन्हें 'साजन चले ससुराल' और 'राम लखन' के लिए दो 'फिल्मफेयर अवॉर्ड्स' भी मिले थे। साथ ही पिछले साल उन्हें 'थार' के लिए 'ओटीटी प्ले अवॉर्ड' भी मिला है।

इन फिल्मों में कर रहे थे काम
सतीश कौशिक की दो फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं। हालांकि, उन्होंने इन फिल्मों की शूटिंग पूरी कर ली थी। सतीश कौशिक की फिल्में 'इमरजेंसी' और 'पटना शुक्ला' में उनके निधन के बाद रिलीज होगी

मुंबई में होगा अंतिम संस्कार
सतीश कौशिक का निधन दिल्ली में हुआ है लेकिन, पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। मुंबई में ही सतीश कौशिक का अंतिम संस्कार होगा।


Click it and Unblock the Notifications