Satish Kaushik ने संवार दिया था सलमान खान का करियर, सिर्फ एक्टर नहीं शानदार निर्देशक भी थे अभिनेता

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश कौशिक ने 66 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार को हार्ट अटैक की वजह से दिल्ली के अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सतीश कौशिक अपनी धारदार एक्टिंग के लिए जाने जाते थे। कॉमेडी फिल्मों के जरिए उन्होंने लोगों के दिल में खास जगह बनाई।
सतीश कौशिक अपनी एक्टिंग के जरिए दशकों से लोगों के दिलों पर राज कर रहे थे। लेकिन, एक मंझे हुए अभिनेता के साथ-साथ सतीश कौशिक शानदार निर्देशक भी थे। उन्होंने अपने करियर में लगभग 14 फिल्मों का निर्देशन किया जिसमें अधिकतर फिल्में सफल रहीं और कई फिल्मों तो ब्लॉकबस्टर भी रही।
सलमान खान, काजोल, अनिल कपूर समेत कई स्टार्स ने सतीश कौशिक की फिल्मों में काम किया है। आप भी डालें सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित पॉपुलर फिल्मों पर एक नजर।

रूप की रानी चोरों का राजा
सतीश कौशिक ने 'रूप की रानी चोरों का राजा' फिल्म के द्वारा निर्देशन में कदम रखा था। इस फिल्म के गाने तक काफी पॉपुलर हुए थे। फिल्म में अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी को पसंद किया गया था।

हमारा दिल आपके पास है
सतीश कौशिक ने अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय स्टारर 'हमारा दिल आपके पास है' का भी निर्देशन किया था। 2000 में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी। फिल्म में सोनाली बेंद्रे का कैमियो भी था।

हम आपके दिल में रहते हैं
यह फिल्म 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर और काजोल की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई थी। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था।

तेरे नाम
सतीश कौशिक ने सलमान खान को लेकर तेरे नाम तब बनाई थी जब उनकी एक के बाद सभी फिल्में फ्लॉप हो रही थी। लेकिन, सलमान खान के डूबते करियर को तेरे नाम जैसी हिट देकर सतीश कौशिक ने बचा लिया था।

कागज
सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी 'कागज' आखिरी फिल्म थी। यह 2021 में रिलीज हुई थी जिसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में थे।

अन्य फिल्में
इन फिल्मों के अलावा सतीश कौशिक ने प्रेम, वादा, मुझे कुछ कहना है, बधाई हो बधाई, शादी से पहले, कर्ज, तेरे संग, मिलेंगे मिलेंगे और गैंग ऑफ घोस्ट जैसी फिल्मों का भी निर्देशन किया था।


Click it and Unblock the Notifications