..................... सरोज खान का निधन, जानें उनकी जीवनी | Saroj Khan passes away | Saroj Khan filmography, her love for dance and Madhuri Dixit, see rare photos - Hindi Filmibeat

RIP सरोज खान:3 साल की उम्र से फिल्मों में काम, 2000 गाने- देंखे माधुरी, श्रीदेवी के साथ खास तस्वीरें

बॉलीवुड में 'मास्टरजी' नाम से मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीती रात दिल का दौरा पड़ने की वजह से मुंबई में उनका निधन हो गया। बॉलीवुड को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम लोगों ने दुख जताया है। महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रार्थनाएं, हाथ जुड़े हैं, मन अशांत'।

बता दें, सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरोज खान को 20 जून को बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं, अस्पताल में भर्ती होने के बाद कोविड-19 जांच भी की गई थी, जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।

Saroj Khan

सरोज खान ने बतौर कोरियोग्राफर बॉलीवुड में लगभग 5 दशक तक राज किया है। माधुरी दीक्षित से लेकर श्रीदेवी तक को उन्होंने डांसिंग क्वीन बनाया है। चाहे वो 'धक धक करने लगा' हो या 'हवा हवाई'.. उनके गाने घर घर में चर्चित होते थे। शायद ही कोई लड़की हो जो, जिसने सरोज खान के गानों पर कभी डांस ना किया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X