Saroj Khan- 13 साल की उम्र में 43 साल के गुरु से कर ली थी शादी, इसलिए इस्लाम किया था कूबूल

saroj khan

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान की जिंदगी भी काफी दिलचस्प रही है। फिलहाल वो हमारे बीच नहीं है। आज से 3 साल पहले साल 2020 में सरोज खान का निधन हो गया था। सरोज खान का निधन सभी के लिए काफी चौकाने वाला था। उन्होने ढेरों फिल्मों में शानदार कोरियोग्राफी की है और गानों में चार चांद लगाए हैं।

कहा जाता है कि करीब 40 सालों तक वो इंडस्ट्री में रही हैं। सरोज खान को लेकर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि उनकी बायोपिक बनने वाली है और टीसीरीज इसपर बात कर रही है। काफी लोग जानते हैं कि सरोज खान जब मात्र 13 साल की थीं तो उन्होने शादी कर ली थी।

वो हिंदू थीं लेकिन शादी की वजह से उन्होने अपना धर्म बदल लिया था। 22 नवंबर 1948 को पैदा हुईं सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। यह उनके माता-पिता ही थे जिन्होंने फिल्म उद्योग में काम करना शुरू करने से पहले उनका नाम निर्मला से बदलकर सरोज रख दिया था।

किससे की शादी

सरोज खान ने अपने गुरु सोहनलाल से शादी कर ली थी और तब उनकी उम्र करीब 43 साल था। 14 साल की उम्र में शादी के बाद फिर से तब चौकाने वाला काम हुआ जब 14 साल की उम्र में वो मां बन गईं और कोरियोग्राफर ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया।

सरोज ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद सरोज खान को ये पता चला है कि उनके पति सोहनलाल पहले से ही शादीशुदा थे और उनके चार बच्चे हैं।

सोहनलाल से तोड़ा रिश्ता

सरोज खान को दूसरी संतान 1965 में हुई थी जिसका निधन जन्म के 8 महीने बाद ही हो गया था। सरोज खान ने इसके बाद वो अपने पति से अलग हो गईं थीं। सरोज खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सोहनलाल ने उनके बच्चों को अपना नाम देने से मना कर दिया था। इसी वजह से उन्होने अपने पति को तलाक दे दिया था।

More from Filmibeat

Read more about: saroj khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X