5 साल में पिता ने छोड़ा साथ, घर चलाने के लिए बचपन में शुरु की एक्टिंग, पति से तलाक लेकर बेघर हुई ये एक्ट्रेस

Sarika Thakur

Sarika Thakur Life: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे भी काफी सारे सितारे होते हैं जिन्होंने प्रोफेशनल लाइफ में भले ही कितनी भी लोकप्रियता हासिल कर ली हो लेकिन उनका निजी जिंदगी में कभी भी सुख प्राप्त नहीं हुआ। आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मुश्किलों में बिता दी। 5 साल की उम्र में पिता छोड़ कर चले गए और घर चलाने के चलते उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में आना पड़ा।

दरअसल हम बात कर रहे हैं सारिका ठाकुर की जिनको बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल किया जाता है। बेहद ही छोटी सी उम्र से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख लिया था। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर उन्होंने हमराज और सत्यकाम जैसी फिल्मों में काम किया। 15 साल की होते-होते हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वह एक बड़ी स्टार बन गई थी।

70 और 80 के दशक के बीच में सारिका ठाकुर ने विधाता से लेकर देवता, प्यारा दुश्मन, नास्तिक और रजिया सुल्तान जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। सारिका को निजी जीवन में काफी दुखों का सामना करना पड़ा। खबरों के अनुसार सारिका और कमल हासन एक फिल्म के सेट पर मिले और दोनों को प्यार हो गया था।

लेकिन बात तब बिगड़ी जब सारिका, कमल हासन के बच्चे से गर्भवती हो गई थी और वह भी बिना शादीशुदा। साल 1986 में श्रुति हासन के जन्म के तुरंत बाद इन्होंने 1988 में शादी कर ली थी। बाद में इस कपल के घर पर एक और बेटी जन्मी जिसका नाम अक्षर है। अक्षरा का जन्म 1991 में हुआ और 2004 में कपल ने तलाक ले लिया।

सारिका ठाकुर तालाब के बाद पूरी तरीके से अकेली हो गई थी। सिमी ग्रेवाल के साथ में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि "मैं बस कुछ ऐसा ही किया जो इमानदारी से मेरे और मेरी मां के लिए बहुत अच्छा था। यह करना ही था और यह बहुत कुछ करने के बाद आता है। ऐसे फैसले रातों-रात नहीं लिए जाते। मैं ₹60 और अपनी कर लेकर निकल गई थी।"

सारिका ने आगे बात करते हुए कहा कि मैंने खुद को संभाला और यह बहुत कठिन वक्त था। यह सिर्फ इस बारे में नहीं था कि अगला भोजन कहां से आएगा। लेकिन मैं बस अपने दोस्तों के साथ में रही और उनके घर पर चली गई। उनके घर पर नही और रात को अपनी कार में ही सो गई थी।"

जानकारी के लिए आपको बता दें कि काफी दुख झेलने के बाद में सारिका ठाकुर 2004 में मुंबई वापस आ गई थी। उन्होंने काम की तलाश की और 2005 में परजानिया फिल्म से एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी की। फिल्म में सारिका की मेहनत की खूब तारीफ भी हुई। इस फिल्म के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। लेकिन अब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है और आखरी बार उनको सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊंचाई में देखा गया था।

More from Filmibeat

Read more about: sarika
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X