जब Sargun Mehta और Ravi Dubey ने नेशनल टीवी पर किया था प्यार का इज़हार, देखें रोमांटिक वीडियो

Sargun Mehta Ravi Dubey Romantic Video: सरगुन मेहता और रवि दुबे अभी के समय पर काफी क्यूट कपल माने जाते हैं। दोनों की लव स्टोरी भी काफी लाजवाब है और इतना ही नहीं सीरियल के अलावा रियल लाइफ में उन्होंने अपनी इस जोड़ी को तब्दील किया। शो में काम करते-करते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए और बाद में दोस्ती हुई। दोस्ती के बाद प्यार हुआ।
लेकिन अब इसी बीच सरगुन मेहता और रवि दुबे का एक वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रवि दुबे ने सरगुन मेहता को नच बलिए के सेट पर प्रपोज किया। इस दौरान रवि दुबे ने घुटनों पर बैठकर सरगुन मेहता को रिंग पहनाई। साथ ही शादी के लिए प्रपोज किया।
इसी वीडियो के दूसरे पार्ट में देखा जा सकता है कि सरगुन मेहता, रवि दुबे को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करती हुई नजर आई है। जहां पर वह कहती है कि मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और क्या तुम अपनी पूरी जिंदगी मुझ जैसे छोटे और अजीब जैक्सन के साथ बिताओगे।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि रवि दुबे और सरगुन मेहता ने साल 2013 में शादी कर ली थी। उनकी शादी को तकरीबन 11 साल पूरे हो चुके हैं। अभी के वक्त में रवि दुबे और सरगुन मेहता कई सारे सीरियल्स को प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। साथ ही साथ सरगुन मेहता ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक अपनी खास पहचान बना ली है।
एक वक्त हुआ करता था जब सरगुन मेहता और रवि दुबे ने टेलीविजन पर अपनी धाक जमाई थी। दोनों ने कॉमेडी ड्रामा सीरीज 12/24 करोल बाग में काम किया। दोनों की पहली मुलाकात इसी शो के सेट पर हुई थी। कहा जाता है कि दोनों को पहली ही नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया था।


Click it and Unblock the Notifications











