..................... Sargam Kaushal brought back the crown of mrs. world after 21 years|Mrs. World : 21 सालों बाद सरगम कौशल देश में वापस लेकर आयी ताज| - Hindi Filmibeat

Mrs. World : 21 सालों बाद सरगम कौशल देश में वापस लेकर आयी ताज, जानें विस्तार से

Sargam Kaushal

साल 2022 में Mrs. World का खिताब सरगम कौशल ने जीता है। 21 साल बाद किसी भारतीय ने यह खिताब जीता है। रविवार को मिसेज इंडिया पेजेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर इस बारे में जानकारी दी गयी। शनिवार को वेस्टगेट लास वेगास रिजॉर्ट एंड कसीनो में आयोजित समारोह में उन्हें यह ताज पहनाया गया। 2021 की विजेता रही मिसेज अमेरिका शायलिन फोर्ड ने उनकी ताजपोशी की। इस प्रतियोगिता में मिसेज पोलिनेशिया फर्स्ट और मिसेज कनाडा सेकेंड रनर अप घोषित की गयी। यह दूसरा मौका है जब भारत की किसी सुन्दरी ने इस खिताब को अपने नाम किया है। इससे पहले अदिति गोवित्रिकर ने 2001 में यह ताज जीता था।

मिसेज इंडिया पेजेंट ने दी खुशखबरी :

मिसेज इंडिया पेजेंट ने दी खुशखबरी :

सरगम कौशल के विजेता बनने की खुशखबरी मिसेज इंडिया पेजेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज की तरफ से दी गयी। इस खबर को शेयर करते हुए यहां लिखा गया, 'लंबा इंतजार खत्म हो गया है। 21 साल बाद ताज हमारे पास वापस आ गया है।' समारोह के बाद एक वीडियो में देश के नाम अपने संदेश में सरगम कौशल ने कहा, "हमें 21-22 सालों बाद ताज वापस मिल गया है। मैं बहुत उत्साहित हूं। लव यू इंडिया, लव यू वर्ल्ड।"

भारत से पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने दी बधाई :

भारत से पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर ने दी बधाई :

21 साल बाद सरगम कौशल के मिसेज वर्ल्ड बनने से पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर भी काफी उत्साहित हैं। साल 2001 में अदिती ने भारत को मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीतवाया था। उन्होंने सरगम कौशल को एक पोस्ट में टैग कर लिखा,'हार्दिक बधाई सरगम कौशल। इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए खुश हूं। 21 साल बाद ताज वापस आया है।' अदिती गोवित्रिकर ने अब मिसेज इंडिया इंक 2022-23 के लिए जज के रूप में काम किया है।

63 देशों को पछाड़कर विजेता बनी सरगम :

63 देशों को पछाड़कर विजेता बनी सरगम :

सरगम कौशल ने 63 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर यह खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता के अंतिम दौर में सरगम ने भावना राव का डिजाइन किया हुआ पिंक स्लीट गाउन पहना था। मिसेज वर्ल्ड इवेंट के दौरान सरगम ने कश्मीरी महिलाओं द्वारा हैंडक्राफ्टेड पोशाक भी पहना था। सरगम ने मिसेज इंडिया का खिताब भी जीता था।

कौन है सरगम कौशल :

कौन है सरगम कौशल :

सरगम कौशल जम्मु-कश्मीर की रहने वाली हैं। इंग्लिश लिटरेचर में पोस्ट ग्रेजुएट कर चुकी सरगम कौशल ने विशाखापट्टनम में बतौर शिक्षिका भी काम किया है। सरगम ने 2018 में नेवी में बतौर लेफ्टि. कमांडर काम करने वाले आदि शर्मा से शादी कर ली थी। 2015 से 2017 तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और उसके बाद 2018 में दोनों ने शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X