फ्लॉप होकर भी ब्लॉकबस्टर है फिल्म.. ये कैसा मामला है!
ये तो आप भी जानते होंगे बॉलीवुड में पिछले कुछ समय से एक नया फंडा अपनाया गया है और वो है फिल्म की सक्सेस पार्टी का ।हर फिल्म हिट होने के बाद सक्सेस पार्टी देती है कम से कम इससे फिल्म के अच्छे होने का माहौल बन जाता है।
लेकिन इसका ये मतलब थोड़ी है की फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने की पार्टी कर ली जाए जबकि फिल्म हिट भी ना हुई हो। जी हां हम बात कर रहे हैं फिल् सरबजीत की ।फिल्म का इंतजार काफी समय से सबको था फिल्म के ट्रेलर की भी काफी तारीफ की गई लेकिन फिल्म जब आई तो निकली कुछ और।
[तो ऐश्वर्या राय की राह पर चल पड़ीं सोनम कपूर..बेहद अजीब!]
फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने मिला जुला रिस्पांस दिया। किसी ने ऐश की एक्टिंग की बुराई की तो रणदीप हुड्डा की तारीफ जरूर हुई। फिल्म अभी तक अपने बजट जितना भी नहीं कमा सकी है। फिल्म का कुल बजट 30 करोड़ था जबकि फिल्म अभी तक 22 करोड़ कमाई की है।
ये फंडा हमें तो समझ नहीं आया लेकिन आप एक बार जरा फिल्म की सक्सेस पार्टी की तस्वीरों पर नजर डालिए और सोचिए।


Click it and Unblock the Notifications











