सारा अली खान धार्मिक यात्राओं के लिए नेटीज़न्स ने किया जमकर ट्रोल, एक्ट्रेस ने भी दिया करारा जवाब

सारा अली खान को बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माना जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर बेहतरीन एक्टिंग से हर किसी के दिलों को जीत लिया. लेकिन अपनी फिल्मों के साथ-साथ उनको धर्मनिरपेक्षता के लिए भी जाना जाता है. अक्सर उन्हें आध्यात्मिकता के लिए समर्पित देखा गया है और यही अंदाज उनका लोगों को इंप्रेस कर देता है.
धार्मिक यात्राओं को लेकर सारा को किया ट्रोल
सारा अली खान को कई बार भारत के विभिन्न पवित्र स्थानों पर यात्रा करते हुए देखा गया है. जिस वजह से फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटाते हैं. इतना ही नहीं राजस्थान के अजमेर दरगाह से लेकर जम्मू में माता वैष्णो देवी के मंदिर तक उन्होंने खूब यात्रा की और अपने फैंस का दिल जीता. लेकिन इतनी ज्यादा प्यार और सराहना के बीच में सारा अली खान को धार्मिक यात्राओं की वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था. उन्होंने हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की कि वह इस तरीके की ट्रोलिंग से कैसे निपटारा करती हैं.
सारा अली खान ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईटाइम्स के साथ में एक इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान ने बात करते हुए कहा कि "मैं सब कुछ सुन लेती हूं, लेकिन ध्यान में सिर्फ उन्हीं चीजों पर देती है वह जो कि क्रिएटिव होती है. अगर लोगों को मेरा काम पसंद नहीं आता है, तो यह एक समस्या हो सकती है. इसी वजह से मैं अपने काम से संबंधित किसी भी बात को सुन लेती हूं, लेकिन मैं अपने निजी जीवन या फिर मान्यताओं पर किए गए कमेंट को हमेशा नजरअंदाज करना ही पसंद करती हूं."
वायरल वीडियो के कारण सारा को किया था ट्रोल
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सारा अली खान को जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा करते हुए भी देखा गया. एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा था. जिसमें वह हाथ में लकड़ी की छड़ी लेकर मंदिर की तरफ जाती हुई नजर आई, तब उस समय वह अपनी टीम और सुरक्षाकर्मियों के घेरे में थी. लेकिन सारा के इस वीडियो पर ट्रोलर्स ने जमकर रिएक्शन दिए. वहीं कुछ लोगों ने एक समर्पित अभिनेत्री होने के लिए उनकी प्रशंसा की. वहीं कुछ लोगों ने मंदिर जाने को लेकर उनका खूब मजाक बना डाला. सारा अली खान के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "एक ही तो दिल है और आप कितनी बार इसको जीतोगी." एक और अन्य यूजर कमेंट बॉक्स में कमेंट कर लिखता है कि आपने पूरे देश का दिल जीत लिया है और कुछ लोगों ने तो उनके इस कदम को नौटंकी का नाम दे दिया.


Click it and Unblock the Notifications
