किसिंग सीन देते वक्त इतना डूब गईं थीं सारा अली खान, विजय वर्मा बोले- उसने मुझे खुद खींचा और...

फिल्म मर्डर मुबारक ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। ये फिल्म कई कारणों से खबरों का हिस्सा है लेकिन सारा अली खान और विजय वर्मा के स्टीमी सीन ने इसको लेकर चर्चा बढ़ा दी है।
फिल्म में सारा अली खान और विजय वर्मा के बीच एक बेहद बोल्ड किसिंग सीन फिल्माया गया है। जाहिर है कि सारा अली खान ने इस तरह का सीन इसके पहले कभी नहीं दिया है।
लेकिन अब इस सीन की बिहाइंड द स्टोरी सामने आई है जिसका खुलासा खुद विजय वर्मा ने किया है। विजय का कहना है कि सारा अली खान ने उनको अपनी तरफ खींचा था.. जी हां, विजय वर्मा ने कुछ ऐसा कह डाला है कि आपको चौकाने के लिए काफी है।
क्या बोले विजय वर्मा
विजय वर्मा ने कहा कि, सारा अली खान इस किसिंग सीन के लिए इस कदर डूब गईं थीं कि उन्होने मुझे खुद खींच लिया और एक स्टीमा किसिंग सीन दिया। ऐसा तब होता है जब कलाकार एक दूसरे के साथ एक सहज रिश्ता साझा करते हैं। विजय वर्मा का कहना था कि इस किसिंग सीन में हम दोनों के बीच कोई हिचकिचाहट नहीं थी। सेट पर ये दोनों अक्सर अपने किरदार के बिल्कुल विपरीत थे और हंसी मजाक करते रहते थे। विजय वर्मा का ये चौकाने वाला बयान वायरल हो रहा है।
पहले भी दिए इंटिमेट किसिंग सीन
सारा अली खान से पहले भी विजय वर्मा ने कुछ एक्ट्रेसेस के साथ स्टीमी सीन दिए हैं। इनमें एक तो उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ ही है। लस्ट स्टोरीज 2 में तमन्ना और विजय के सीन ने आग लगा दी थी। इसके अलावा करीना कपूर खान के साथ विजय वर्मा ने रोमांटिक सीन फिल्म जाने जान के लिए दिए थे। विजय वर्मा का कहना था कि उस वक्त वो काफी घबर गए थे। हालांकि सारा अली खान के साथ उनको किसी तरह की समस्या नहीं हुई.. फिलहाल आप देखिए ये किसिंग वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











