..................... Sara ali khan veer pahariya throwback pictures gone viral with orry - Hindi Filmibeat

सारा अली खान और वीर पहाड़िया की रोमांटिक थ्रोबैक तस्वीरें वायरल, ओरी भी कर रहे थे ये काम

Sara Ali Khan, Veer pahariya, orry

सारा अली खान बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है। वह अपनी अदाकारी से लेकर अपने चुलबुल बर्ताव को लेकर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आखरी बार उनको विक्की कौशल के साथ में जरा हटके जरा बचके फिल्म में देखा गया था। इन दिनों वह फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' और 'स्काई फोर्स' की शूटिंग में भी बिजी हैं। वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

सारा और वीर पहाड़िया की पुरानी तस्वीरें वायरल

दरअसल कुछ वक्त पहले कार्तिक आर्यन के साथ में वह अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आ गई थी। बता दे कि उन्होंने रिश्ते पर कमेंट कर दिया था और बाद में कार्तिक ने भी इसको हवा देते हुए सारा पर कटाक्ष किया। लेकिन अब सारा अली खान की अपने एक बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया और कई फेमस चेहरों के साथ में पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही है। लोग भी अब इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देने लगे हैं।

वीर और सारा कि अनदेखी तस्वीरें वायरल

दरअसल हाल ही में सारा अली खान के एक बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ में उनकी अनदेखी तस्वीरें रेडिट पर वायरल की गई है। पहली दो तस्वीरों मे दोनों को प्यार भरे अंदाज में देखा जा रहा है। अगली तस्वीर में इब्राहिम अली खान के साथ में वह पोज देती हुई नजर आई। इन तस्वीरों में वह पहचान में भी नहीं आ पा रहे हैं।

ओरी संग पोज़ देते दिखे सारा और वीर

अगर अगली तस्वीरों में देखा जाए तो सारा अली खान और उनके एक बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ में ओरी नजर आए। इस एक कपल के साथ में वह पोज देते हुए देखे जा सकते हैं। लेकिन इन तस्वीरों में एक चीज बिल्कुल से नजर आ रही है जो कि उनका पोज है। एक अन्य तस्वीर के दौरान सारा अली खान और वीर पहाड़ियों के अलावा जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के साथ में नजर आए।

लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

लेकिन अब इन वायरल तस्वीरों पर लोग भी जमकर कमेंट करते हुए नजर आए और अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दिए। एक यूजर ने लिखा कि 'ओरी हमेशा से वैसा ही है।' एक अन्य यूजर लगता है कि 'मुझे तो सारा अपने केदारनाथ से पहले के दिनों में काफी अच्छी लगती थी।' वही एक और यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "तो वह उनके साथ मोटी और पतली रही... अच्छा है और यह ओरी कितना छोटा है। अगर मैं गंभीरता से सोचता हूं तो वह मुश्किल से 5 फीट का होगा।"

Read more about: sara ali khan veer pahariya orry
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X