सिडनी में Sara Ali Khan का दिखा कभी देसी तो कभी हॉट अंदाज, इंटरनेट पर कहर बरपा रही ये तस्वीरें

Sara Ali Khan

Sara Ali Khan vacation Pics: सारा अली खान अपने लुक्स और फोटोशूट की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। 'केदारनाथ' से सुशांत सिंह राजपूत के साथ डेब्यू कर सारा अली खान पहली ही फिल्म से लोगों के बीच छा गईं। डेब्यू से पहले भी अपने लुक्स और आउटफिट की वजह से वो लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहती थीं। अभी भी सारा अली खान को जैसे ही समय मिलता है वो वेकेशन पर निकल जाती हैं।

घूमना सारा अली खान को बेहद पसंद है और इसका जिक्र उन्होंने अपने कई इंटरव्यू में किया है। सारा अली खान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं और वेकेशन इन्जॉय कर रही हैं। सारा अली खान सिडनी में अपनी छुट्टियां बिता रही हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। सारा अली खान ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

इन तस्वीरों को देखकर आप भी मानेंगे कि, सात समंदर पार सारा अली खान ने अपना देसी और हॉट अंदाज फ्लॉन्ट किया है। आइए आप भी नजर डालें इन तस्वीरों पर-

फ्लॉन्ट किया फिगर

फ्लॉन्ट किया फिगर

सारा अली खान हर तस्वीर में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। जंगल सफारी पर निकली सारा अली खान ने कुछ इस अंदाज में पोज दिया।

कर रहीं एन्जॉय

कर रहीं एन्जॉय

सारा अली खान फिलहाल सिडनी टूर को एन्जॉय कर रही हैं और उनकी तस्वीरों में ये साफ झलक रहा है। सारा अली खान की ये तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

बीच पर सारा

बीच पर सारा

सारा अली खान जंगल सफारी के साथ बीच पर मस्ती करती हुई नजर आई हैं। फ्लोरोसेंट ग्रीन शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप में काफी ग्लैमरस लग रही हैं। उनकी ये अदाएं सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आ रही है।

देसी अवतार

देसी अवतार

सारा अली खान ऑस्ट्रेलिया में देसी अवतार में भी नजर आई हैं। जूती और कानों में झुमके के साथ इस आउटफिट में सबका दिल जीत लिया है।

स्पोर्टी लुक

स्पोर्टी लुक

बीच पर ग्लैमरस अंदाज और देसी लुक के अलावा स्पोर्टी लुक में भी हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X