..................... Sara Ali Khan looks dreamy yet sultry in her latest photoshoot | सारा अली खान की नई तस्वीरें किसी को भी दीवाना बना देंगी - Hindi Filmibeat

Pics of the Day: सारा अली खान का नया फोटोशूट देखकर बस एक ही शब्द याद आएगा - अद्भुत!

सारा अली खान उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपने इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने फैन्स को अपनी तस्वीरों का पूरा पिटारा ही दे देती हैं। और अब सारा अली खान की नई तस्वीरें देख फैन्स बस एक ही शब्द कह पा रहे हैं - अद्भुत। सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने एक नए फोटोशूट से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में सारा अली खान जादुई लग रही हैं।

इन तस्वीरों को क्लिक किया है रोहन श्रेष्ठा ने। सारा की ये तस्वीरें देख फैन्स उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं। वहीं कुछ फैन्स ने सारा को कमेंट में लिखा कि हर कैप्शन की तरह इस बार उनकी शायरी क्यों नहीं है।

sara-ali-khan-s-dreamy-yet-sexy-sultry-look-in-her-latest-photoshoot-is-to-die-for-see-pictures-here

वैसे ये पहला फोटोशूट नहीं है जब सारा अली खान ने सबके होश उड़ा दिए हों। सारा जब भी कोई नया फोटोशूट करवाती हैं तो उनका एक अलग ही रूप फैन्स के सामने होता है और हर रूप में सारा अली खान सबको बहुत पसंद आती हैं। यहां देखिए उनके कुछ बेहद खास फोटोशूट।

रोहन श्रेष्ठा से करवाया था फोटोशूट

रोहन श्रेष्ठा से करवाया था फोटोशूट

सारा अली खान तस्वीरें और फोटोशूट की शौकीन हैं और अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर ही फैन्स के साथ अपनी नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले भी सारा अली खान ने एक फोटोशूट करवाया था और इस फोटोशूट में सारा अली खान रूहानी लग रही थीं। सारा अली खान के लिए ये फोटोशूट किया था श्रद्धा कपूर के तथाकथित खास दोस्त और बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा ने।

इंटरनेट पर ला देती हैं सुनामी

इंटरनेट पर ला देती हैं सुनामी

सारा अली खान, इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं और उनकी तस्वीरों से उनका इंस्टाग्राम लगभग रोज़ ही अपडेट होता है। कभी इन तस्वीरों की तारीफ की जाती है तो कभी सारा अली खान इन तस्वीरों के लिए ट्रोल हो जाती हैं लेकिन अच्छी या बुरी, जैसी भी पब्लिसिटी हो, सारा की सभी तस्वीरें, बाहर आते ही वायरल हो जाती हैं।

छुट्टियों की शौकीन सारा अली खान

छुट्टियों की शौकीन सारा अली खान

सारा अली खान को छुट्टियां बेहद पसंद हैं और वो अक्सर अपने काम के बीच में छुट्टियां लेकर कहीं ना कहीं घूमने निकल पड़ती हैं। अपने दो शूटिंग शेड्यूल के बीच सारा अली खान एक छुट्टी तो ले ही लेती हैं और इसका गवाह होता है उनका इंस्टग्राम अकाउंट जिस पर सारा की छुट्टियों की तस्वीरों की भरमार होती है।

शायरी से प्यार

शायरी से प्यार

सारा अली खान की छुट्टियों की तस्वीरों में अमूमन या तो मंदिर दिखते हैं या फिर समंदर और पानी। जी हां, यानि कि या तो सारा का मूड बिल्कुल धार्मिक होता है या फिर वो समुंदर की लहरों में अपना सुकून ढूंढते हुए नज़र आती हैं। वहीं उनकी तस्वीरों के साथ एक और चीज़ कॉमन होती है और वो है सारा का शायरी के लिए प्यार।

फैन्स तस्वीरें देखते रह जाते हैं

फैन्स तस्वीरें देखते रह जाते हैं

सारा अली खान अपनी इन तस्वीरों से ही फैन्स के होश उड़ाती रहती हैं। इन तस्वीरों में सारा इतनी खूबसूरत लग रही होती हैं कि कोई भी उनकी तस्वीरों को देख कर ना ऊबता है और ना ही थकता है। सारा अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें डालती जाती हैं और फैन्स उन्हें निहारते जाते हैं।

हर तस्वीर हो जाती है वायरल

हर तस्वीर हो जाती है वायरल

तस्वीरें देखकर ये भी साफ है कि सारा बस किसी भी एंगल में, किसी भी पोज़ में, किसी भी नए अवतार के साथ तस्वीरें खींचना नहीं भूलती हैं। लेकिन उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर उतनी ही वायरल होती है।

अगर आने वाली फिल्मों की बात करें तो सारा अली खान विक्रांत मसीह के साथ पवन कृपलानी की गैसलाईट में नज़र आएंगी वहीं दूसरी तरफ विकी कौशल के अपोज़िट वो एक रोमांटिक कॉमेडी का हिस्सा बन चुकी हैं। विकी कौशल के ही अपोज़िट आदित्य धर की पीरियड ड्रामा अश्वत्थामा के लिए वो ट्रेनिंग कर चुकी हैं, हालांकि फिल्म काफी समय के लिए पोस्टपोन हो चुकी है।। इसके अलावा आनंद एल राय की फिल्म फिल्म नखरेवाली पर वो जल्दी ही काम करना शुरू कर देंगी। अक्षय कुमार और धनुष के साथ सारा अली खान की आनंद एल राय फिल्म अतरंगी रे, वैलेंटाईन डे पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X