सैफ अली खान - करीना कपूर की शादी की खबर सुनकर अमृता सिंह ने पहला काम ये किया
सारा अली खान ने हेलो मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में अपने पिता सैफ अली खान की करीना कपूर के साथ शादी पर बात की। सारा ने बताया की शादी की बात सुनकर उनकी मां अमृता सिंह सबसे पहले सारा को लेकर अपने बैंक लॉकर गईं और गहने निकाले। अमृता सारा के लिए झुमके चुन रही थीं कि सारा को अपने पिता की शादी में कौन से झुमके चुनने चाहिए।

गौरतलब है कि सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी के समय अफवाहें थीं कि अमृता सिंह, सारा और इब्राहिम को इस शादी में शामिल होने की परमिशन नहीं देंगी। सारा ने बताया कि खुद अमृता सिंह ने उन्हें इस शादी के लिए तैयार किया था। उनके लहंगे से लेकर मैचिंग ज्वेलरी तक सब अमृता ने खुद सेलेक्ट किया था।
सारा ने एक और इंटरव्यू में बताया कि सैफ और करीना की शादी के बाद घर का माहौल कैसा था। सारा ने का कहना था मैं कनफ्यूज़ रहती थीं कि अब इनको बुलाऊं क्या?
करीना और सैफ की शादी के समय, करीना ने सारा को समझाया था कि तुम्हारे पास एक बहुत अच्छी मां है जिन्होंने अपना काम बेस्ट तरीके से किया है। लेकिन मैं चाहती हूं कि हम अच्छे दोस्त बनें।


Click it and Unblock the Notifications












