जब सारा अली खान को मां अमृता सिंह की इस फिल्म पर महसूस हुई शर्मिंदगी, बोलीं- वो ऐसा कैसे कर सकती हैं...

Sara Ali Khan Shocking Revelation: सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक दिग्गज अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह पटौदी खानदान की शहजादी भी है। सारा अली खान के पिता सैफ अली खान ने पहली शादी अमृता सिंह के साथ में की थी और वह उनसे 10 साल उम्र में छोटे थे। हालांकि यह शादी ज्यादा वक्त तक चल नहीं पाई। बाद में सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी कर ली।
अमृता और सैफ अली खान के दो बच्चे हैं जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम अली खान है। सारा अली खान अपनी मां के नक्शे कदमों पर चलने की कोशिश कर रही है और एक बेहतरीन अभिनेत्री बन गई है। सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस मानती हैं और उनकी सभी फिल्मों को भी उन्होंने देखा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सारा अली खान को उनकी मां अमृता सिंह की एक फिल्म बिल्कुल भी पसंद नहीं है? सारा अली खान ने खुद इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें अपनी मां अमृता सिंह की फिल्म 'मर्द' बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी। अमृता सिंह के साथ इस फिल्म में अमिताभ बच्चन लीड किरदार में थे।
सारा अली खान ने कॉफी विद करण शो के दौरान बताया कि मर्द फिल्म की वजह से उन्हें काफी शर्मिंदगी महसूस हुई थी। सारा अली खान ने इस पर बात करते हुए बताया की फिल्म में उनकी मां अमृता सिंह को सूखी घास के ढेर पर अमिताभ बच्चन के साथ किसिंग सीन करना था। अमृता के उस किसिंग सीन के चलते लोग उनका मजाक उड़ाया करते थे।
इस पर सारा अली खान ने बात करते हुए कहा कि वह उनकी मां है और वह ऐसा कैसे कर सकती हैं। यह उनके लिए बहुत ही अजीब था। सारा अली खान जब सिर्फ 9 साल की थी तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे। अमृता सिंह ने खुद अकेले अपने बच्चों को पाल पोसकर बड़ा किया। आज सारा अली खान एक मशहूर अभिनेत्री बन चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications