सारा अली खान और जान्हवी कपूर की केदारनाथ ट्रिप की कहानी कर देगी लोटपोट, दो बार जान जाते जाते बची

सारा अली खान और जान्हवी कपूर की दोस्ती कॉफी विद करण के नए एपिसोड में दिखाई दी और ये दोस्ती बिल्कुल सच्ची और बिना किसी लाग लपेट के या ओवरएक्टिंग के दिखाई दी। इसका कारण साफ था, इस दोस्ती के पास ढेरों किस्से थे। ढेरों मज़ेदार और सच्चे किस्से जो हर दोस्त के पास होते हैं। सारा अली खान और जान्हवी कपूर की केदारनाथ ट्रिप का किस्सा तो दर्शकों को लोटपोट कर गया।

जान्हवी ने बताया कि उन्हें केदारनाथ के दर्शन करने थे और उन्होंने केदारनाथ क्वीन सारा अली खान से इस बारे में पूछा। दरअसल, अपनी डेब्यू फिल्म केदारनाथ की शूटिंग के दौरान, सारा अली खान वहां रह चुकी हैं। जब जान्हवी ने सारा से केदारनाथ चलने के बारे में पूछा तो सारा ने उन्हें आश्वासन दिया की ट्रिप प्लान करने का ज़िम्मा वो उन पर छोड़ दें।

sara-ali-khan-janhvi-kapoor-hilarious-kedarnath-trip-story-almost-lost-their-lives-twice-because-of-

कब दर्शन करना है, क्या खाना, कहां खाना है, कहां रूकना है, ये सब सारा अली खान ने प्लान किया और जान्हवी इस बात से काफी खुश थीं क्योंकि उन्हें प्लानिंग नहीं करनी पड़ी। जान्हवी सीधा गोवा से सारा ने जहां बताया वहां पहुंच गईं लेकिन केदारनाथ पहुंच कर उनके होश ही उड़ गए।

सारा अली खान ने बुक किया सस्ता होटल

सारा अली खान ने बुक किया सस्ता होटल

सारा अली खान ने उनके और जान्हवी के ठहरने के लिए बहुत ही सस्ता सा होटल बुक किया और उस होटल में उन्होंने एक ही कमरा बुक किया था। सारा और जान्हवी दोनों एक ही कमरे में थीं। पूरा दिन सफर करने के बाद दोनों रात में कमरे पर लौटे और जान्हवी ने बताया कि सारा को वापस चढ़ाई करने जाना था। जान्हवी ने मना कर दिया तो सारा ने कमरा बाहर से बंद किया और एक दोस्त के साथ चली गईं। सारा का कहना था कि जान्हवी कमरा अंदर से बंद नहीं करना चाहती थीं क्योंकि सारा के लौटने पर जान्हवी को नींद से जागकर कमरा खोलना पड़ता। वहीं जान्हवी का कहना था कि कमरे में अंदर से कुंडी थी ही नहीं।

लौटीं तो मिली ये हालत

लौटीं तो मिली ये हालत

सारा बताती हैं कि जब वो लौट कर आईं तो जान्हवी कपूर ढेर सारे कपड़े पहने ठंड से ठिठुर रही थीं। पूछने पर उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने और सारा के सारे कपड़े, जैकेट और सब कुछ पहन लिया है। जान्हवी का कहना है कि वो बहुत ही कम कपड़े लेकर गई थीं और उस होटल का कंबल इतना गंदा था कि वो उसे ओढ़ती तो पक्का बीमार पड़ जातीं या कोविड हो जाता। कमरे में हीटर तक नहीं था। वहीं सारा ने जान्हवी का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि जब वो कमरे पर पहुंची तो जान्हवी ने ढेर सारे कपड़े तो पहन ही रखे थे लेकिन अपना मुंह एक जैकेट से ढंक रखा था जबकि कोरोना ना हो जाए इस डर से होटल का कंबल केवल पैर पर डाला था जैसे कि कोरोना बस चेहरे से होता, बाकी जगह से नहीं। इस बात पर करण जौहर भी फटकर हंस पड़े। हालांकि, जान्हवी का कहना था कि बिना हीटर के उस कमरे में इतनी ठंड थी कि वो उस दिन अपनी जान से हाथ धो बैठतीं।

कौन था संकेत - साकेत

कौन था संकेत - साकेत

इस कहानी को बताने के दौरान, जान्हवी ने ये भी बताया कि सारा अपने दोस्त संकेत के साथ गई थीं। सारा ने उन्हें याद दिलाया कि उसका नाम संकेत नहीं साकेत था और वो गाइड था। जबकि जान्हवी का कहना था कि संकेत गाइड नहीं था बल्कि राजमा चावल बनाता था। सारा का कहना था कि संकेत नहीं साकेत नाम था और वो राजमा चावल उनके लिए बनाकर ले आया था जबकि था वो गाइड ही। इस दौरान दोनों काफी देर तक एक दूसरे से साकेत के बारे में बहस करती रहीं। करण जौहर से रहा नहीं गया और उन्होंने पूछा कि साकेत कौन था। तो दोनों ने बताया कि साकेत एक लड़का था जिनसे उन दोनों की दोस्ती, केदारनाथ में ही हुई थी।

चढ़ाई करने का आया समय

चढ़ाई करने का आया समय

जान्हवी कपूर ने तो बता दिया कि सारा की वजह से उनकी जान जाते जाते बची। अब सारा की बारी आई। उन्होंने बताया जब हम चढ़ाई करने पहुंचे तो बहुत सारे लोग एक रास्ते से दर्शन करने जा रहे थे। उसके बगल में एक पहाड़ी थी जो कम से कम 80 डिग्री पर खड़ी रही होगी। जान्हवी को एडवेंचर करना था और उसने कहा इस पहाड़ी पर चढ़कर चलेंगे। सारा दिखाना चाहती थीं कि वो भी कूल हैं तो वो भी मान गईं। जान्हवी और सारा आधी पहाड़ी ही चढ़े थेे कि उनके पैरों के नीचे से पत्थर गिरने लग गए। दोनों डरी हुई थीं कि नीचे गिर जाएंगी। सारा बताती हैं इस बीच एक आदमी आया सेल्फी लेने, हमने उससे कहा कि प्लीज़ हमारे साथ रूक जाओ पर वो नहीं माना और सेल्फी लेकर चला गया। दोनों आधे घंटे उस पहाड़ी पर फंसे रहे फिर सारा के सिक्योरिटी गार्ड महेश ने दोनों को वहां से निकाला।

हंसते हंसते लोट पोट हो गए करण जौहर

हंसते हंसते लोट पोट हो गए करण जौहर

जान्हवी कपूर ने बताया कि सारा ने जो होटल बुक किया था वो इतना गंदा था कि वो वहां 24 घंटों तक वॉशरूम नहीं गईं। जान्हवी का कहना था कि वो टॉयलेट इतना गंदा था और टूटा हुआ था अगर वो इस टॉयलेट सीट पर बैठतीं तो वो सीट पक्का टूट जाती। सारा अली खान ने इस बीच बताया कि टॉयलेट सीट पर बैठना ही क्यों हैं, उनकी मम्मी ने सिखाया है कि बाहर कहीं जाओ तो सीट पर बैठना नहीं चाहिए, तो मैं आधा बैठा और आधा खड़ा होकर (squat position) में अपना काम करती हूं। ये सुनकर करण जौहर और दर्शक दोनों ही अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

अच्छे रूम में पहुंची जान्हवी

अच्छे रूम में पहुंची जान्हवी

जान्हवी का कहना है इसके बाद सारा जान्हवी को घुमाने के लिए उन सारी जगह लेकर गईं जहां केदारनाथ की शूटिंग हुई थी। इस दौरान दोनों एक होटल में पहुंचे और जान्हवी ये देखकर चौंक गईं कि वो होटल अच्छा खासा है और वहां के कमरों में हीटर लगा हुआ है। अपनी सफाई देते हुए सारा अली खान ने कहा, मैं वहां तब रूकी थी जब केदारनाथ की शूटिंग हो रही थी। उस होटल के पैसे गट्टू कपूर ने दिए थे तो मैं वहां रूकी थी।

इसलिए किया था सस्ता होटल

इसलिए किया था सस्ता होटल

सारा अली खान ने बताया कि उन्होंने जो होटल अपने और जान्हवी के लिए बुक किया था वहां उनका काम काफी सस्ते में हो गया था। जबकि दूसरा होटल दोगुने दाम का था। जान्हवी का कहना था कि ऐसा नहीं था बस थोड़ा ही अंतर था, तब जाकर सारा अली खान ने बताया कि 6 हज़ार और 12 हज़ार का अंतर था। सारा और जान्हवी की ये केदारनाथ ट्रिप स्टोरी वाकई काफी यादगार थी। उनके किस्सों ने करण जौहर को भी हंसाया और दर्शकों को भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X