बेहद कंजूस हैं Sara Ali Khan, तीन साल से हसीना खरीद नहीं पाई ये चीज, 1600 रुपए की वजह से मां को भी खूब लताड़ा

Sara Ali Khan Video: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं सारा अली खान। उन्होंने बेहद कम समय में काफी पब्लिसिटी पा ली है। उनकी एक्टिंग लोगों को खूब सुहाती है लेकिन इन सबके अलवा हम आपको सारा अली खान के बारे में एक ऐसी चीज बताएंगे, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी हो जाएगी।
सारा अली खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो विक्की कौशल के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दें, ये दोनों पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'जरा हटके, जरा बचके' में नजर आए थे। दोनों एक्टर्स अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान सारा अली खान ने खुद के बारे में और विक्की ने सारा के बारे में ऐसा खुलासा किया कि जिसे जानने के बाद लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं।
विक्की कौशल ने शो में बताया कि कैटरीना को घर में बार चाहिए लेकिन विक्की वो बार अफोर्ड नहीं कर पा रहे तो इस पर सारा कहती हैं कि ये तो बार की बात कर रहे हैं मैं तो तीन साल से एक कार नहीं खरीद पा रही हूं। उन्होने खुद स्वीकारा कि वो बहुत बड़ी कंजूस हैं। ये बात सुनकर विक्की कौशल ने एक्ट्रेस को लेकर एक और खुलासा किया।
विक्की कौशल ने बताया कि एक बार सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह को डांट रही थीं। विक्की कहते हैं कि सारा ने उन्हें बताया कि उनकी मम्मी को अक्ल ही नहीं है 1600 रुपए का तौलिया ले आई हैं। इस पर सारा कहती हैं कि वैनिटी बैग में 2-3 तौलिए टांग कर रखते हैं ये लोग रोज, एक उसी में से ले लो और इस्तेमाल करो। सारा अली खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा अली खान के 'स्काई फोर्स' में होने की चर्चा है। इसके अलावा सारा 'मेट्रो इन दिनों' और 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास अनुराग बसु की फिल्म और होमी अदजानिया की 'मर्डर मुबारक' भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications