सारा अली खान की धमाकेदार एंट्री, रिलीज से पहले बनीं सुपरस्टार, 10 तस्वीरें देखकर होश उड़ जाएंगे
इन दिनों सैफ अली खान और अमृता सिंह की बिटिया सारा अली खान जबरदस्त सुर्खियों में हैं। हाल ही में आने वाली 100 करोड़ी फिल्म सिंबा में सारा का फर्स्ट लुक सामने आया है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, इसकी जानकारी करण जौहर ने अपने सोशल एकाउंट पर तस्वीर और वीडियो शेयर करके दी थी। इस फिल्म में सारा रणवीर सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। सारा अली खान के इस डेब्यू के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
[सलमान की भारत का खुल गया सस्पेंस, एक्ट्रेस के रोल का खुलासा, चौंक जाएंगे आप!]
सारा अली खान जितनी बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। उतनी ही चर्चा उनके ड्रेसिंग सेंस की भी होती है। जहां एक तरफ वेस्टर्न लुक में सारा अली खान बेहद खूबसूरत नजर आती हैं, वहीं दूसरी तरफ उन पर ट्रेडिशनल कपड़े भी खूब जंचते हैं। सारा अली खान ज्यादातर सूट में नजर आती हैं और उनका ये अंदाज मीडिया के साथ-साथ फैंस को भी खूब पसंद आता है। कईयों का तो यहां तक मानना है कि सारा वेस्टर्न से ज्यादा सूट में खूबसूरत नजर आती हैं।

वहीं सारा को अक्सर अपनी स्टाइलिंग के लिए भी कॉम्प्लीमेंट मिलते रहे हैं। वे ज्यादातर ईवेंट्स में इंडियन आउटफिट में नजर आई हैं और उन्होंने सभी को अपना दीवाना बना दिया है। आगे देखें ट्रेडिशनल लुक में सारा अली खान का बेहद स्टाइलिश अवतार और जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications