..................... Sara Ali Khan and her stepmother Kareena Kapoor have an age gap of 15 years - Hindi Filmibeat

सैफ की बेगम करीना कपूर खान से सिर्फ इतने साल छोटी है लाडली सारा, ऐसा है दोनों के बीच रिश्ता

Sara Ali Khan, Kareena Kapoor

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सारा अली खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अक्सर सारा अली खान की तस्वीरें उनके परिवार के साथ में भी वायरल होती रहती हैं. सारा अली खान अपने सौतेले भाइयों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान के साथ में भी काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं. यहां तक कि सारा अली खान और इब्राहिम अली खान अपने पिता सैफ अली खान की दूसरी शादी में भी पहुंचे थे. सौतेली मां के साथ में एक्ट्रेस काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं. लेकिन आज हम आपको सारा अली खान और करीना कपूर की उम्र का फासला बताने वाले हैं.

सारा अली खान और करीना कपूर में है 15 साल का फासला

जानकारी के लिए आपको बता दें कि करीना कपूर और सारा अली खान की उम्र के बीच में तकरीबन 15 साल का फासला है. बता दें कि सौतेली मां सारा अली खान से 15 साल बड़ी है. करीना कपूर का जन्म 21 सितंबर 1980 में हुआ था तो वही सारा अली खान की बात करें तो उनका जन्म 12 अगस्त 1995 में हुआ था. दोनों की उम्र में इतना ज्यादा अंतर होने के बावजूद भी दोनों की दोस्ती काफी ज्यादा गहरी है.

सारा अली खान और करीना कपूर करते हैं फ्रेंडली रिश्ता शेयर

सारा अली खान ने एक चैट शो के दौरान यह भी बताया था कि उनके पिता सैफ अली खान ने यह कभी भी नहीं कहा कि करीना कपूर को छोटी मां या फिर मां कहकर बुलाना है. एक्ट्रेस ने इस पर बात करते हुए बताया कि "मैं उन्हें के या करीना कह कर ही बुलाती हूं. हम दोनों एक अच्छे दोस्त की तरह है." सारा अली खान ने यह भी बताया कि "जब करीना उनसे मिली थी तो उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हारी मां बहुत ही ज्यादा अच्छी है. मैं यही चाहूंगी कि हम एक फ्रेंडली रिश्ता रखें."

सारा अली खान का वर्क फ्रंट

अगर हम सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि वह जल्दी ही अनुराग बसु की फिल्म मेट्रो... इन दिनों में नजर आने वाली है. इसी के साथ साथ आखिरी बार उन्हें विक्की कौशल के साथ में जरा हटके जरा बचके फिल्म में देखा जा चुका है.

Read more about: sara ali khan kareena kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X