अगर ना टूटता रिश्ता तो आज अनिल कपूर की बहू बनती सारा अली खान, मां बन गईं थी अड़चन

सारा अली खान पटौदी खानदान की शहजादी हैं और आपको बता दें कि आज के समय पर किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि सारा अली खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक अच्छा खास मुकाम प्राप्त कर चुकी है। वह सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी है।
सारा अली खान और हर्षवर्धन कपूर के अफेयर की साल 2017 में खबर आने लगी थी। कुछ खबरों के अनुसार सारा अली खान और अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर 4 महीने तक रिलेशनशिप में रहे और बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। बताया जाता है कि सारा अली खान के इस रिलेशनशिप से उनकी मां अमृता सिंह को खुशी नहीं थी। यहां तक की उन्होंने अनिल कपूर से भी इसको लेकर घुमा फिरा कर बात की थी।
दरअसल हुआ कुछ ऐसा था कि अमृता सिंह को यह बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी जब सारा अली खान और हर्षवर्धन के अफेयर को करीना-सैफ ने सपोर्ट किया था। खबरों के अनुसार दावा किया गया कि हर्षवर्धन ने अपनी फोटोग्राफर दोस्त के साथ संबंध बनाए। जब सारा अली खान को इस बात की खबर लगी तो उन्होंने हर्षवर्धन के साथ में ब्रेकअप कर लिया।
सारा अली खान के अफेयर की चर्चा सुशांत सिंह राजपूत और कार्तिक आर्यन के साथ में भी रही। हालांकि आपको बता दें कि इन दिनों अभिनेत्री सिंगल है और उनकी लाइफ में कोई भी नहीं है। अगर सारा अली खान और हर्षवर्धन कपूर का रिश्ता सही से चल जाता तो आज वह अनिल कपूर की बहू बन चुकी होती। इतना ही नहीं अनिल कपूर और सैफ अली खान समधी बन जाते।


Click it and Unblock the Notifications