जब सुष्मिता सेन के कारण सपना चौधरी के घर पर मचा था बवाल, किस्सा जान हो जाएंगे हैरान

Sapna Choudhary Shocking Revelation: सपना चौधरी को हरियाणवी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि वह अपने डांस को लेकर काफी चर्चा का विषय बनी हुई नजर आती है। सपना चौधरी के फैंस उनकी लाइफ से जुड़ी हुई हर एक अपडेट जानना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं सपना चौधरी भी अपने फैंस के साथ में अक्सर अपडेट्स को शेयर करती रहती हैं।
अब इस बार सपना चौधरी ने एक पॉडकास्ट के दौरान अपने नाम को लेकर एक किस्सा सुनाया। सपना चौधरी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मेरे नाम के चलते मेरे घर में काफी क्लेश हुआ था। मेरा जन्म साल 1995 में हुआ था और साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का ताज़ अपने नाम किया था। मैं मेरी ताई के घर पर हुई थी।"
सपना चौधरी ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि "ताऊ और ताई मेरा नाम सुष्मिता रखना चाहते थे। लेकिन मेरे पिता मेरा नाम सुमन रखना चाहते थे। दरअसल मेरा नाम S से ही निकला था। मेरी मां को मेरा नाम सपना रखना था और वह कहती थी कि सुष्मिता का नाम बहुत लंबा है। मैं अपनी बेटी का नाम सपना रखूंगी।"
इसी पॉडकास्ट में सपना चौधरी ने आगे कहा कि "मेरी मां ने मुझे सपना-सपना बुलाना शुरू कर दिया। इसके बाद मेरी मां जीत गई और मेरा नाम सपना रख दिया गया। उन्होंने बताया की जन्मपत्री में उनका नाम सुमन है क्योंकि उस पर उनके पापा का अधिकार था।" इसी के चलते सपना चौधरी के घर पर काफी बहस हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications