इतने सालों बाद भी संतूर गर्ल की खूबसूरती में नहीं आई कोई कमी, तस्वीरें देख यूजर्स बोले- "अमृत पिया है"

छोटे पर्दे की अभिनेत्रियों की बात ही कुछ और होती है। लेकिन आपको बता दें कि आज हम एक ऐसी अभिनेत्री की बात करने वाले हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से हर किसी का दिल जीत लिया। दरअसल हम बात कर रहे हैं 'संतूर गर्ल' स्मृति कालरा की। टेलीविजन पर कभी तो उन्हें एक पत्नी के किरदार में दिखाया गया तो कभी 18 साल की सुरवीन गुग्गल के किरदार में वह नजर आई।
स्मृति ने करियर में निभाए चैलेंजिंग किरदार
इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्होंने अपने करियर में काफी चैलेंजिंग किरदार भी निभाए। दरअसल 'इत्ती सी खुशी' सीरियल में उन्होंने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जिसकी उम्र तो बढ़ती जा रही है लेकिन उसका दिमाग बिल्कुल बच्चे जैसा है। साल 2009 से वह इंडस्ट्री में लगातार अपनी धाक जमाए हुए हैं। स्मृति कालरा आज भी उतनी ही खूबसूरत है जितनी वह पहले थी। एक वक्त पर उन्होंने संतूर साबुन का ऐड किया और वह फेमस हो गई थी।
स्मृति कालरा की एक्टिंग ने जीता फैन्स का दिल
दरअसल आपको बता दें कि स्मृति कालरा ने '12/24 करोल बाग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जिसमें उन्होंने सिम्मी का किरदार निभाया और दर्शकों को उनका यह किरदार काफी ज्यादा पसंद आया था। लेकिन एक्ट्रेस ने लोकप्रियता तब हासिल की जब उन्होंने सोनी टीवी के शो 'इत्ती सी ख़ुशी' में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया जो की मानसिक तौर पर कमजोर थी। स्मृति की एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की।
बतौर होस्ट भी नज़र आ चुकी हैं स्मृति
इसी के साथ-साथ आपको बता दें कि जिंग टीवी पर आने वाले शो 'प्यार तूने क्या किया' में सीजन 5 में उन्होंने पार्थ समथान के साथ में होस्ट किया था। इस सीरियल में उन्होंने बतौर होस्ट भूमिका निभाई और दर्शकों द्वारा भी वह काफी पसंद की गई।
संजय कपूर के साथ पर्दे पर फरमा चुकी है इश्क
इतना ही नहीं आपको बता दें कि साल 2017 में स्मृति कालरा ने 'दिल संभल जा जरा' सीरियल में भी काम किया और इसमें उनकी उम्र से कहीं ज्यादा बड़े एक्टर संजय कपूर के साथ में इश्क फरमाना पड़ा था। यह सीरियल मॉडर्न एज रोमांस पर बेस्ड बनाया गया था। इस सीरियल में उन्हें ग्रे किरदार में दिखाया गया था। यहां तक की आपको बता दें की स्मृति कालरा का दर्शकों को निगेटिव किरदार भी काफी पसंद आया।


Click it and Unblock the Notifications