मकर संक्रांति के आसपास होता है इन सितारों का जन्मदिन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और फातिमा सना भी शामिल!
साल का पहला महीना अक्सर लोगों के लिए खास होता है और इसके दूसरे सप्ताह में धूम होती है मकर संक्रांति की है, जी हां साल 2022 की शुरुआत कोरोना वायरस के कारण कुछ खास तो नहीं रही है लेकिन लोग साल के दूसरे सप्ताह में संक्रांति को सेलेब्रेट करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इस दौरान कई शानदार फिल्में रिलीज होती हैं लेकिन वो टल चुकी हैं। अगर बात करें बॉलीवुड सितारों की तो संक्रांति की धूम सभी के घरों में दिखाई देती है और इस वक्त दो कारणों से सितारे चर्चा में हैं।
हम बात कर रहे हैं उन सितारों की जिनका जन्मदिन मकर संक्रांति के आसपास होता है। ये सितारे 14 जनवरी के आसपास की पैदा हुए हैं और ऐसे में उनके घर में एक नहीं बल्कि दो दो मौके होते हैं कि वो सेलिब्रेट करें।

बॉलीवुड सेलेब्स के जन्मदिन पर उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उनको बधाई देते हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करते हैं। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने आए हैं जिनका जन्मदिन मकर संक्रांति के आसपास होता है। आइए लिस्ट पर डालते हैं एक नजर..

फातिमा सना शेख
दंगल गर्ल फातिमा सना शेख अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो अपना जन्मदिन 11 जनवरी को मनाती हैं जोकि मकर संक्रांति के 3 दिन पहले ही आता है। इस साल भी वो जन्मदिन पर धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मिथिला पालकर
कारवां फेम मिथिला पालकर कई शानदार फिल्मों और वेब सीरीज के हिस्सा बन चुकीं हैं। वो अपना जन्मदिन 11 जनवरी को मनाती हैं और ये मकर संक्रांति के आसपास होता है। इस साल उन्होने काफी तैयारियां की हुई हैं।

इमरान खान
आमिर खान के भांजे इमरान खान ने कई शानदार बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। इस वक्त वो अपने जन्मदिन को लेकर चर्चा में है जो कि 13 जनवरी को मनाया जाता है। मकर संक्रांति के 1 दिन पहले उनके जन्मदिन की धूम होती है।

नील नितिन मुकेश
मकर संक्रांति के एक दिन बाद यानि 15 जनवरी को नील नितिन मुकेश का जन्मदिन होता है। गौरतलब है कि उनके घर में दो सेलेब्रेशन्स होते हैं। नील नितिन मुकेश एक शानदार कलाकार हैं और उन्होने कई फिल्मों में बेहतरीन काम किया है।

कबीर बेदी
दिग्गज कलाकार कबीर बेदी का जन्मदिन 16 जनवरी को मनाया जाता है। मकर संक्रांति के 2 दिन बाद उनके फैंस उनके जन्मदिन को भी सेलिब्रेट करते नजर आते हैं। उन्होने अपने लंबे करियर में काफी अच्छा काम किया है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इस वक्त अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। मकर संक्रांति के 2 दिन बाद यानि 16 जनवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा का जन्मदिन होता है। इस मौके पर वो अपनी घर पर ही होते हैं। हाल ही में फिल्म शेरशाह के लिए उनको काफी तारीफें मिली थीं।

जावेद अख्तर
गीतकार जावेद अख्तर अपने सोशल मीडिया पोस्ट और बेबाक राय के लिए काफी चर्चा में रहते हैं उनका जन्मदिन 17 जनवरी को संक्रांति के 3 दिन बाद मनाया जाता है। फैंस उनको काफी पसंद करते हैं।

रशिका दुग्गल
वेब सीरीज मिर्जापुर में अपने कमाल के अभिनय को लेकर चर्चा में रहीं रशिका दुग्गल का जन्मदिन 17 जनवरी को होता है। मकर संक्रांति के 3 दिन बाद वो इसको सेलिब्रेट करतीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications











