Sunju Trailer: रिलीज होते ही बड़ा Dhamaka, खुल गया सबसे बड़ा सस्पेंस, चौंक जाएंगे
हाल ही में रणबीर कपूर की मच अवेटड फिल्म संजू का ट्रेलर रिलीज हो गया है। संजय दत्त की जिंदगी पर बनी इस फिल्म का एक-एक सीन ब्लॉकबस्टर है। इस ट्रेलर को देखने बाद साफ है कि संजू सुपर डुपर हिट होने वाली है। इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर से लेकर राजकुमार हिरानी तक हर एक्टर की जी तोड़ मेहनत साफ-साफ नजर आ रही है, तो जाहिर है कि फिल्म तो धमाकेदार होगी है। ट्रेलर के हर एक सीन में रणबीर कपूर नजर ही नहीं आ रहे बल्कि सिर्फ संजय दत्त ही दिखाई दे रहे हैं।
[2018 की सबसे बड़ी रिलीज, देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे, ये रहे संजू के 10 बेस्ट सीन]
इस ट्रेलर के रिलीज के बाद रणबीर कपूर को चारों तरफ से तारीफें ही तारीफें मिल रही हैं। टीजर रिलीज के बाद से ही फिल्म और इसके किरदारों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं लेकिन फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने फिल्म से जुड़ी किसी भी बात को आउट होने नहीं। इतने दिनों को सस्पेंस ट्रेलर रिलीज के बाद ही टूटा। इस फिल्म में सभी किरदार तो नहीं लेकिन कुछ किरदारों को लेकर खुलासा कर दिया गया है।

जी हां! अब तक ये सस्पेंस था कि सोनम कपूर.. अनुष्का शर्मा, विकी कौशल जैसे स्टार्स संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े किस शख्स का किरदार निभाएंगे। वहीं ट्रेलर में ये साफ हो गया है कि कौन किसके किरदार में नजर आने वाला है। इतने सब के बाद भी अभी तक कुछ किरदारों को लेकर खुलासे नहीं हुए हैं, जिनमें जिम सरभ और करिश्मा तन्ना शामिल हैं। ये खुलासे शायद फिल्म में इंटरेस्ट बनाए रखने के लिए नहीं किए गए हैं। बहरहाल, आगे जानें अब तक हाथ लगी जानकारी के मुताबिक फिल्म में कौन सा स्टार संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े किस शख्स का किरदार निभा रहा है-


Click it and Unblock the Notifications