20 साल में संजीवनी के डॉक्टर अर्जुन का हो चुका है ट्रांसफार्मेशन, 41 की उम्र में उन्हें देकज फैंस हो रहे हैरान

टेलीविजन इंडस्ट्री में कई सारे एक्टर और एक्ट्रेसेस ऐसे भी है जिन्होंने शोज में आईकॉनिक किरदार निभा कर दर्शकों के दिलों पर राज किया। उन्ही में से एक एक्टर के बारे में हम आज बात करने वाले हैं। बता दे की संजीवनी में डॉक्टर अमन की भूमिका निभाने वाले ऐक्टर अर्जुन पुंज काफी फेमस हुए। स्टार प्लस पर साल 2002 में डॉक्टर पर एक सीरियल प्रसारित किया गया था और इसका नाम संजीवनी रखा गया था।
अर्जुन पुंज का ट्रांसफार्मेशन
इस सीरियल में डॉक्टर अमन की भूमिका निभाने वाले ऐक्टर अर्जुन पुंज ने किरदार से दर्शकों का दिल जीत लिया था। आज भी लोग उन्हें डॉक्टर अमन के नाम से ही जानते पहचानते हैं। लेकिन आज हम आपको इतने सालों बाद डॉक्टर अमन का ट्रांसफार्मेशन दिखाने वाले हैं। तो चलिए आज हम देखते हैं कि डॉक्टर अमन इतने सालों में कितने बदल गए हैं।
अर्जुन पुंज का 20 साल पुराना वीडियो
इस तस्वीर को अगर देखा जाए तो इस लुक में बढ़े हुए बाल और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ में दिखाई दे रहा है यह एक्टर और कोई नहीं बल्कि संजीवनी सीरियल के डॉक्टर अमन यानी की मशहूर ऐक्टर अर्जुन पुंज हैं। इस तस्वीर में वह बिल्कुल अलग नजर आ रहे हैं। बता दे कि अर्जुन पुंज के इस 20 साल पुराने वीडियो को देख कर हर कोई उन्हें क्यूट और यंग कहेगा।
अर्जुन पुंज ने फिल्मों में भी किया काम
इस वीडियो को खुद अर्जुन पुंज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया था और अपने संजीवनी सीरियल की यादों को भी ताज किया था। अर्जुन पुंज टेलीविजन के एक मशहूर एक्टर रहे हैं। उन्होंने साल 2001 में बॉलीवुड फिल्म तेरे लिए से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसी के साथ-साथ वह टाइम पास और 123 फिल्म में भी सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर नजर आए।
अर्जुन पुंज का करियर और निजी जिंदगी
अर्जुन पुंज के टीवी करियर की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने साल 2003 में संजीवनी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की और बाद में आहट, वो रहने वाली महलों की, साथी रे, नच बलिए, अर्जुन और दीया और बाती हम सीरियल में भी वह देखे जा चुके हैं। अगर एक्टर के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में मशहूर टीवी एक्ट्रेस गुरदीप कोहली के साथ में शादी रचाई थी। अब उनके दो बच्चे हैं और अक्सर वह है उनके साथ में वीडियो और तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
