इस सुपरस्टार को एक्टिंग की पढ़ाई के लिए बेचने पड़े मां के गहने, एक ही फ़िल्म में निभाए 9 रोल, मुमताज़ संग दी हिट

Sanjeev Kumar Life Struggle: आज हम आपको हिंदी सिनेमा के एक ऐसे कलाकार के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 25 साल में सिर्फ 30 फिल्मों में काम किया। लेकिन उनका काम ऐसा था जिसे लोग आज भी याद करते हैं। एक्टिंग की दुनिया में कदम रखना उनके लिए बहुत ज्यादा मुश्किल था। पढ़ाई के लिए उन्हें मां के गहने बेचने पड़ गए। यहां तक की एक फिल्म में तो उन्होंने 9 किरदार निभा डाले।
संजीव कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री में की खूब मेहनत
दरअसल, हम यहां पर आज बात करने वाले हैं 70 के दशक के सुपरस्टार संजीव कुमार की। उन्हें इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने एक अच्छा खास मुकाम हासिल कर लिया था। जहां पर कुछ अभिनेता फिल्मों में डबल रोल ट्रिपल रोल निभाया करते हैं तो वहीं उन्होंने एक ही फिल्म में 9 रोल निभा डाले। जिसको देख हर कोई हैरान हो गया था।
एक्टिंग स्कूल में एडमिशन के लिए मां के बेचे गहने
बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि संजीव कुमार को एक एक्टर बनने के लिए काफी कुछ करना पड़ा। एक्टिंग स्कूल की फीस बहुत ज्यादा थी और वह निराश होकर घर वापस आ गए थे। जब दुखी मन से वह घर जाकर बिना खाना खाए सो गए तो मां ने उनसे सारा हाल पूछा। इसके बाद उनकी मां ने अपने गहने बेचकर उनका एडमिशन करवाया था। हालांकि एक्टर इसके लिए तैयार नहीं थे। लेकिन मां के जिद करने पर उन्होंने एडमिशन लिया।
एक ही फ़िल्म में किए 9 रोल
वैसे तो संजीव कुमार ने अपने करियर में काफी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। लेकिन साल 1974 में रिलीज हुई फिल्म 'नया दिन नई रात' में काम कर एक खास पहचान बनाई थी। दरअसल आपको बता दें कि इस फिल्म में उन्होंने 9 किरदार निभाए और इसीलिए उन्हें काफी पसंद किया जाने लगा। फिल्म में संजीव कुमार के अलावा ओमप्रकाश, जया भादुरी, फरीदा जलाल और ललिता पवार भी थी।


Click it and Unblock the Notifications











