बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर ने जया बच्चन के कभी प्रेमी, पति, पिता तो कभी ससुर की निभाई भूमिका

जया बच्चन बॉलीवुड की एक दिक्कत अभिनेत्री है और आपको बता दें कि वह 76 साल की हो चुकी है। वह एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती है। बता दे कि उन्होंने 53 साल पहले साल 1971 में धर्मेंद्र की फिल्म गुड्डी से डेब्यू किया था। हालांकि उन्होंने बंगाली फिल्म महानगर में इससे पहले काम किया था जब वह 15 साल की थी।
फिल्म गुड्डी में नजर आने के बाद में जया बच्चन पूरी तरीके से छा चुकी थी और उन्होंने काफी और भी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इस लिस्ट में उपहार, कोरा कागज और जंजीर जैसी फ़िल्में भी शामिल है। हालांकि आपको बता दें कि उन्होंने कभी खुशी कभी गम और कल हो ना हो जैसी एवरग्रीन फिल्मों में भी काम किया है।
जया बच्चन की जोड़ी अमिताभ बच्चन के साथ में काफी पसंद की गई थी। लेकिन कुछ लोग ऐसे थे जिनको दिवंगत एक्टर संजीव कुमार के साथ में जया बच्चन की जोड़ी काफी पसंद आई। दोनों ने कई सारी क्लासिक फिल्मों में भी काम किया। जिसमें शोले, नौकर, खामोशी और अनामिका जैसी फिल्में शामिल थी।
बहुत कम लोग जानते हैं कि 70 के दशक में जया बच्चन ने पर्दे पर संजीव कुमार की तो कभी बेटी, बहु, प्रेमिका और पत्नी बनकर हर किसी का दिल जीत लिया। अनामिका फिल्म में संजीव कुमार और जया बच्चन को प्रेमी प्रेमिका के तौर पर दिखाया गया था। कोशिश फिल्म में दोनों को पति-पत्नी का किरदार निभाने को मिला। फिर परिचय फिल्म में संजीव को जया बच्चन के पिता की भूमिका मिली। हालांकि शोले फिल्म में दोनों को बहू और ससुर का किरदार निभाने को मिला।
जया बच्चन और संजीव कुमार के बीच की बॉन्डिंग भी काफी अच्छी थी। भले ही उन्होंने पर्दे पर संजीव कुमार के साथ में कई अलग-अलग भूमिकाओं में काम किया। लेकिन असल जिंदगी में वह एक्टर को अपना भाई मानती थी। संजीव कुमार ने भी एक्ट्रेस का हर कदम पर साथ दिया और पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक को संवारा। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की अमिताभ बच्चन के साथ में शादी करवाई।
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन ने 3 जून 1973 में शादी की थी। शादी के बाद श्वेता बच्चन और अभिषेक बच्चन का जन्म हुआ। लेकिन कुछ सालों के बाद ही दोनों के बीच में अनबन होने लगी और रिश्ता खत्म होने के कगार पर आया। दरअसल दोनों के बीच में रेखा आ गई थी। इस दौरान संजीव कुमार ने रेखा को सतर्क किया और दोनों से दूर रहने को कहा। यह किस्सा हनीफ जवेरी और सुमंत बत्रा की किताब एन एक्टर्स एक्टर में बताया गया है। संजीव कुमार ने बतौर भाई जया बच्चन की शादी बचाई थी।


Click it and Unblock the Notifications











