38 साल पहले पूरी दुनिया को रुला गया था ये मशहूर एक्टर, खुद रहा जीवन भरा कुंवारा, बचाई थी 2 सुपरस्टार की शादी

संजीव कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक दिग्गज अभिनेता हुआ करते थे। खास बात तो यह है कि 25 साल के उन्होंने अपने करियर में कभी भी एक ही किरदार के रोल को रिपीट नहीं किया था। दरअसल साल 1970 में फिल्म खिलौना में उन्होंने मानसिक बीमारी से जूझ रहे किरदार को निभाया और इसी के चलते उन्हें पापुलैरिटी हासिल हुई। जिसके 2 साल बाद फिल्म कोशिश में उन्होंने बिना कुछ कहे ही अपनी आंखों से बेहतरीन अभिनय करके हर किसी को इंप्रेस कर दिया।
संजीव कुमार ने कभी भी नहीं बसाया घर
लेकिन जानकर आपको हैरानी होगी कि भले ही संजीव कुमार ने कभी भी शादी नहीं रचाई। लेकिन इसके बावजूद भी वह अपने दोस्तों और उनके परिवार का काफी ज्यादा ध्यान रखा करते थे। कभी भी उन्होंने अपने दोस्तों का घर टूटने नहीं दिया। दरअसल साल 2021 में आई बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार वह संजीव कुमार ही हुआ करते थे जिन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा के अलावा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के रिश्ते में आई हुई दरार को भर दिया था।
शत्रुघ्न और पूनम के उलझते हुए रिश्तों को संजीव कुमार ने ऐसे सुलझाया
कुछ खबरों के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के बीच में काफी ज्यादा दरार आने लग गई थी। इसी के चलते संजीव कुमार ने उनके उलझते हुए रिश्तों को सुलझाने की कोशिश की और वह कामयाब भी हुए। बताया तो यह भी जाता है कि इस कपल की शादी बचाने में संजीव कुमार का बहुत बड़ा हाथ था। हालांकि इस बात को खुद शत्रुघ्न सिन्हा कई बार कबूल चुके हैं।
जब शत्रुघ्न सिन्हा को पैसों की थी तंगी तो ऐसे संजीव कुमार ने की मदद
बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार एक बार एक इंटरव्यू के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा कि पूनम से शादी के बाद उन्हें पैसों की काफी तंगी थी।जिसके चलते वह पहले डायरेक्टर सुभाष घई के पास पैसे मांगने पहुंचे लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए। बाद में उन्होंने जब अपने दोस्त संजीव कुमार से इस बात को शेयर किया तो उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा के हाथ पैर 10 लाख रुपए रख दिया और कहां की जब तुम्हारे पास हो तो दे देना। इसी के चलते संजीव कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा हमेशा एक अच्छे दोस्त बनाकर रहे। बताया तो यह भी जाता है कि जब संजीव कुमार का निधन हुआ तो उनके पार्थिव शरीर के निकट शत्रुघ्न सिन्हा 48 घंटे तक बैठे रहे थे।
संजीव कुमार ने अमिताभ और जया के रिश्ते को संभाला
इसी के अलावा हनीफ जवेरी और सुमंत बत्रा की किताब एन एक्टर्स एक्टर के मुताबिक एक समय हुआ करता था जब जया बच्चन और अमिताभ बच्चन के रिश्तों में खटास आने लग गई थी। लेकिन दोनों के रिश्ते को सुधारने का काम संजीव कुमार ने किया। संजीव कुमार ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के साथ में काफी सारी फिल्मों में काम किया है। किसी फिल्म में उन्हें जया बच्चन के दोस्त की भूमिका में देखा गया तो किसी में उनके प्रेमी की भूमिका में। हालांकि जया बच्चन उनका असल जीवन में अपना भाई मानती थी और उनसे सभी बातों को शेयर किया करती थी।
संजीव कुमार ने निभाया भाई का धर्म
फिल्म अनामिका के दौरान संजीव कुमार एक ही वक्त पर जया बच्चन की प्रेमी की भूमिका निभा रहे थे तो वही दूसरी फिल्म परिचय के दौरान उनके पिता की भूमिका निभाते हुए नजर आए। साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म शोले में उन्होंने जया बच्चन के ससुर का किरदार निभाया। इसीलिए असल जीवन में भी उन्होंने भाई बनकर अपनी बहन की शादी को बचाने में मदद की।


Click it and Unblock the Notifications











