धर्मेंद्र ना होते तो इस बच्चे की दुल्हनिया बनती हेमा मालिनी, एक शर्त के चलते चूर-चूर हुआ सपना

Hema Malini, Sanjeev Kumar

वैसे तो अक्सर बॉलीवुड सितारों की बचपन की तस्वीरें वायरल होती हुई नजर आती हैं। लेकिन आज हमें एक ऐसे दिग्गज कलाकार कीबचपन की तस्वीर मिली है जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर अपनी छाप छोड़ी है। बता दे कि सैनिक की तरह तैयार हुआ यह बच्चा बॉलीवुड में तकरीबन 100 से भी ज्यादा फिल्में दे चुका है। बता दे कि इन्होंने जो पहली फिल्म की उसमें इनका रोल सिर्फ 2 मिनट का था। लेकिन इसके बावजूद भी एक्टर ने अपनी एक ऐसी छाप छोड़ी कि उनके लिए फिल्मों की लाइन लग गई थी। फिल्म शोले में दोनों हाथ को चुके ठाकुर का किरदार निभाने वाले एक्टर संजीव कुमार की यह बचपन की तस्वीर है।

बेहद कम उम्र में हुआ एक्टर का निधन

संजीव कुमार ने फिल्म 'हम हिंदुस्तानी' से अपने करियर की शुरुआत की और इस फिल्म में उनका सिर्फ 2 मिनट का ही किरदार था। लेकिन इस फिल्म के बाद में उनके आगे काफी सारे मौके आए और वह खुद को साबित करते हुए बॉलीवुड के एक बड़े सितारे बन गए थे। लेकिन सिर्फ 47 साल की उम्र में यानी कि साल 1985 में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

हेमा मालिनी और संजीव कुमार में था बेइंतेहा प्यार

संजीव कुमार और हेमा मालिनी ने साथ में सीता और गीता फिल्म में काम किया। इस फिल्म में हवा के साथ-साथ गाना था जो कि काफी ज्यादा सुपरहिट गया था। इस गाने के वक्त पहाड़ों के बीच शूटिंग करते हुए दोनों के साथ में एक हादसा हो गया था और इस समय उन्हें खुद से ज्यादा एक दूसरे की चिंता थी। दरअसल दोनों एक दूसरे के प्यार में देखा गया। संजीव कुमार, हेमा मालिनी से शादी करना चाहते थे। इस बात का जिक्र हनीफ जावेरी और सुमंत बत्रा की किताब में मिलता है। हेमा मालिनी जब भी संजीव कुमार की मां से मुलाकात करती थी तो सिर ढक लिया करती थी। दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी और बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए।

हेमा के लिए जिंदगी भर कुंवारे रहे संजीव कुमार

संजीव कुमार हमेशा से ही एक पत्नी चाहते थे जो कि घर में रहकर उनकी मां की देखभाल करें। लेकिन उस समय हेमा मालिनी अपने करियर पर फोकस करना चाहती थी। इसीलिए दोनों के बीच में दूरियां आ गई और हेमा मालिनी से अलग होने के बाद में एक्टर ने कभी भी शादी नहीं रचाई। हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ में शादी की और अपना फिल्मों में करियर जारी रखा।

More from Filmibeat

Read more about: hema malini sanjeev kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X