पीरियड्स के पहले दिन डायरेक्टर ने हसीना से कराया मुजरा, बोलीं- मुश्किल हो जाता है लेकिन वो...

Sanjeeda Sheikh On Heeramadi:संजय लीला भंसाली की पहली ओटीटी रिलीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' में संजीदा शेख ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से काफी तारीफ बटोरी हैं। संजीदा ने शो में वहीदा का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में मुजरा सीन की शूटिंग को याद किया और बताया कि ये सीन उन्होंने अपने पीरियड्स के पहले दिन शूट किया था।
Hauterrfly से बात करते हुए, संजीदा ने खुलासा किया, "मैं सेट पर अपने पीरियड्स के बारे में बहुत वोकल रही हूं। मैं उनमें से एक हूं जो निर्देशक के पास जाऊंगी और सब बताउंगीं। उन्होंने आगे कहा, "मेरी मां को जब पीरियड्स हुए तो सबसे पहले उन्होंने अपने अब्बा को इसके बारे में बताया था। इसलिए जब मेरी मां ने यह बात अपने पिता से कही, तो मेरे लिए इसे किसी निर्देशक या निर्माता या अपने को-स्टार से कहना कोई बड़ी बात नहीं है। मैंने बस सोचा कि यह बहुत नॉर्मल चीज है।"
संजीदा ने आगे कहा, "मैंने अपने पीरियड्स के पहले दिन हीरामंडी के लिए अपने मुजरे की शूटिंग की। मेरे लिए, जब मैं अपने दूसरे दिन पर होती हूं तो यह वास्तव में अनकंफर्टेबल हो जाता है। ये मुश्किल हो जाता है। लेकिन, मैं जो कुछ भी कर रही था उसमें मैं इतनी घुस गई थी कि सारा दर्द भूल गई। लेकिन वे मेरा जल्दी पैकअप भी कर देते थे।
मैने उनसे कहा कि थोडा अनकंफर्टेबल है और अगर मैं थोड़ा आराम करूं तो अगले दिन बेहतर महसूस करूंगी। तो ये है बात। आपको खुद को जाहिर करने की जरूरत है। अगर आप उन्हें नहीं बताएंगे, तो वे बस यही सोचेंगे कि आप बहुत चिड़चिड़े हैं। इसलिए, सबसे पहले उन्हें यह बताना बेहतर होगा कि आप चिड़चिड़े क्यों हैं, मैं अन्य महिलाओं से भी कहना चाहती हूं कि अगर आप कंफर्ट में नहीं हैं, तो इसके साथ कंफर्टेलब हो जाएं।''
संजीदा शेख टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। संजीदा ने बताया कि उन्होंने वहीदा के किरदार के लिए ऑडिशन नहीं दिया था। फिल्मीज्ञान से बातचीत में संजीदा शेख ने कहा था कि उन्हें पता था कि संजय लीला भंसाली हीरामंडी नाम का शो बना रहे हैं और उनकी उनके साथ मीटिंग भी हुई थी।
उन्होंने कहा, "यह 10 मिनट की छोटी सी मीटिंग थी, और सर मुझसे 10-15 साल पहले मिल चुके थे, मैंने सोचा था कि उन्हें मीटिंग के बारे में याद नहीं होगा, लेकिन उन्होंने ऐसा किया, और उन्होंने कहा, आप बेहतर दिख रहे हैं, ज्यादा फ्रेश, और ज्यादा खुश दिख रहाी हूं। और फिर उन्होंने मुझसे इस मुलाकात के बारे में किसी को न बताने के लिए कहा। अभिनेत्री ने कहा कि वह इस उम्मीद से घर गईं कि उन्हें यह भूमिका मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











