'अब मैं कुछ करूंगा..' निधन से तीन महीने पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने संजीदा शेख से क्यों कही थी ये बात?

sanjeeda shaikh siddharth shukla

सितंबर 2021 को कुछ ऐसा हुआ था जिसके बाद कई लोग दुखी हो गए थे। जी हां, इस महीने बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनिया के अलविदा कह दिया था। बेहद कम उम्र में हार्ट अटैक के कारण उनकी जान चली गई थी।

आज भले ही सिद्धार्थ जीवित ना हों लेकिन उनकी बातें अक्सर होती रहती हैं अब संजीदा शेख ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों का हिस्सा है। हीरामंडी एक्ट्रेस का कहना है कि उनके निधन से 3 महीने पहले उनकी बाद अभिनेता से हुई थी।

गौरतलब है कि संजीदा शेख वो अदाकारा हैं जिन्होने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ एक शो पर भी काम किया है। संजीदा इस दौरान सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में मौजूद थीं और इस दौरान उन्होने काफी बातें कीं।

सिद्धार्थ के साथ कैसे थे रिश्ते

संजीदा शेख का कहना था कि, उनके रिश्ते सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काफी शानदार थे, दोनों के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग थी। जब उनका निधन हुआ तब मैं अमृतसर में शूटिंग कर रही थीं। इस दिन उनके एक दोस्त का कॉल आया था। तब उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की जानकारी मिली थी। हालांकि संजीदा शेख को इस खबर पर बिल्कुल यकीन नहीं हुआ था और कुछ समय तक वो इसको झूठ मान रहीं थीं।

अब मैं कुछ करूंगा

संदीदा का कहना था कि, निधन के करीब तीन महीने पहले उनकी बात सिद्धार्थ से हुई थी। उस दौरान उन्होने कहा था कि, 'संजू अब मैं कुछ करूंगा।' दरअसल बिग बॉस से आने के बाद उनको काफी प्यार मिला था और इस वजह से वो काफी आत्मविश्वास से भर गए थे। संजीदा ने आगे कहा कि, ''मेरी जब उस दिन सिद्धार्थ से बात हुई तो अपना खुद का एक बेहतर वर्जन लग रहे थे।'' संजीदा शेख का ये बयान अब खबरों का हिस्सा है। हीरामंडी में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X