जब एक्टिंग से मुंह मोड़कर ढाबे पर काम करने लगा था ये एक्टर, एक कॉल से पलट गई किस्मत

Sanjay Mishra,

Sanjay Mishra Childhood Photo: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार काफी संघर्ष करने के बावजूद भी लोगों को कामयाबी हासिल नहीं हो पाती है। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं जो कि डटकर काम करते हैं और एक न एक दिन अपना एक अच्छा खासा मुकाम हासिल कर लेते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बताने वाले हैं। तस्वीर में नजर आ रहा यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि संजय मिश्रा है।

संजय मिश्रा को उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए ही नहीं बल्कि कॉमेडी के लिए भी काफी पसंद किया जाता है। आज के वक्त में वह काफी लग्जरियस लाइफ जी रहे हैं। हालांकि एक वक्त हुआ करता था जब 150 रुपए दिन के वह ढाबे पर काम किया करते थे। उन्होंने इंडस्ट्री को छोड़ने का भी मन बना लिया था और एक फोन कॉल ने उनकी जिंदगी पलट कर रख दी।

दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान संजय मिश्रा ने खुद इस बात का खुलासा किया और बताया कि उन्होंने कभी भी नाम कमाने के लिए काम नहीं किया। उन्हें एक्टिंग करना पसंद था और वह इसी को दर्शकों तक पहुंचाना चाह रहे थे। उन्होंने बताया कि अगर दर्शक एक्टर की कला की इज्जत करते हैं और उन्हें अपने दिल में जगह देते हैं तो एक एक्टर को इसके अलावा कुछ नहीं चाहिए।

संजय मिश्रा ने इंटरव्यू में बताया कि एक बार मुंबई में जब वह रह रहे थे तो उनके पेट में इंफेक्शन हुआ। हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि उन्हें डेथ बेड पर आना पड़ा। तभी कुछ दिन के बाद उनके पिता की अचानक मृत्यु हो गई और वह बुरी तरीके से टूट गए थे। तभी उनका अंतिम संस्कार करने के बाद वह दोबारा मुंबई आना नहीं चाहते थे। सब कुछ छोड़ छड़ का वह ऋषिकेश पहुंच गए।

संजय मिश्रा ने आगे यह भी बताया कि ऋषिकेश पहुंचने के बाद में वह एक ढाबे पर काम करने लगे थे और वहां पर वह खाना बनाने से लेकर बर्तन धोने तक का काम किया करते थे। उन्हें हर दिन के 150 रुपए दिए जाते थे। धीरे-धीरे ढाबे पर उनकी पहचान बन रही थी और हर कोई उनसे परिचित होने लगा था। तभी एक दिन बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर रोहित शेट्टी का उनके पास में दोबारा कॉल आता है।

संजय मिश्रा की जिंदगी इसी कॉल के जरिए पलट गई। एक्टर को 'ऑल द बेस्ट' फिल्म का ऑफर मिला और झट से संजय मुंबई पहुंच गए। उनकी जिंदगी के नए रास्ते खुल गए थे। धीरे-धीरे कुछ ऐसा हुआ कि उनके पास फिल्मों की लाइन लगने लगी। उन्होंने अपने करियर में कई सारी बेहतरीन फिल्मों में काम किया और आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। खबरों के अनुसार संजय मिश्रा के पास 1.50 करोड रुपए की नेट वर्थ है।

More from Filmibeat

Read more about: sanjay mishra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X