माधुरी और काजोल जैसी अभिनेत्रियों पर भारी पड़ी थी मनीषा कोइराला, फिल्म ने बजट से 2 गुना की थी कमाई

साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'खामोशी द म्यूजिकल' में नाना पाटेकर और सलमान खान के साथ में मनीषा कोइराला ने लीड किरदार निभाया था. यह फिल्म भी मनीषा कोइराला की करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार हो चुकी थी. बता दें कि इस फिल्म को संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनाया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इसने बजट से 2 गुना ज्यादा कमाई कर ली थी. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मनीषा कोइराला इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थी.
मनीषा कोइराला की हिट फ़िल्म
वैसे तो साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'खामोशी द म्यूजिकल' को उस वक्त सबसे ज्यादा अवार्ड मिले थे. यहां तक कि सलमान खान और मनीषा कोइराला की केमिस्ट्री भी पर्दे पर काफी लोगों को पसंद आई थी. इस फिल्म को छह करोड़ के बजट में तैयार किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 14 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन इकट्ठा किया.
मनीषा कोइराला के करियर का उठा ग्राफ
इसी के साथ आपको बता दें कि मनीषा कोइराला की पहली फिल्म 'सौदागर' से उन्हें काफी सफलता हासिल हुई और बाद में उन्हें आगे बढ़ाने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ी. उन्हें कई सारे ऑफर भी आए. बता दें कि साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म '1942 अ लव स्टोरी' में मनीषा कोइराला की एक्टिंग का हर कोई दीवाना हो गया. जिसके बाद में एक्ट्रेस में कई सारे हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन जब 1996 में उन्हें संजय लीला भंसाली की फिल्म 'खामोशी द म्यूजिकल' का ऑफर आया तो यह फिल्म उनके लिए काफी ज्यादा बेहतरीन साबित हुई.
संजय लेना चाहते थे काजोल और माधुरी दीक्षित जैसी अभिनेत्री
बहुत कम लोग जानते हैं कि यह फिल्म संजय लीला भंसाली की पहली फिल्म थी और बतौर निर्देशक फिल्म बनाना काफी ज्यादा मुश्किल होता है. बता दें कि इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर अनिल मेहता ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था कि पहले संजय लीला भंसाली उस समय बड़ी एक्ट्रेसेस जैसे काजोल और माधुरी दीक्षित को इस फ़िल्म में लेना चाहते थे. लेकिन बाद में मनीषा कोइराला इस फिल्म के लिए फाइनल की गई.
मनीषा को फिल्म के लिए मिला था सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का किताब
मनीषा के लिए भी यह फिल्म करना काफी ज्यादा मुश्किल भरा था क्योंकि यह फिल्म एक अलग जॉनर की थी. यहां तक कि हर किसी ने इस फिल्म की काफी ज्यादा तारीफ की और मनीषा कोइराला को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के स्टार स्क्रीन पुरस्कार और फिल्म क्रिटिक्स च्वाइस पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया था. मनीषा कोइराला ने आमिर खान और सलमान खान के साथ-साथ शाहरुख खान जैसे बड़े सितारों के साथ में भी काम किया है. उन्होंने एक समय पर कैंसर जैसी बड़ी बीमारी को भी मात दे दी.
मनीषा कोइराला ने कैंसर को भी दी है मात
लेकिन आपको बता दें कि मनीषा कोइराला ने साल 2012 में कैंसर से पीड़ित होने की वजह से फिल्मों से दूरी बना ली थी. लेकिन आपको बता दें कि साल 2017 में फिल्म 'डियर माया' से उन्होंने एक बार फिर से इंडस्ट्री में कमबैक किया. जिसके बाद में उन्हें संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' में भी देखा गया. ऐक्ट्रेस अपनी फिटनेस से हर किसी को हैरान कर देती है और अब वह अपना पूरा फोकस अपने करियर पर ही लग रही है.


Click it and Unblock the Notifications