वैश्याओं को क्यों फिल्मों का हिस्सा बनाते हैं संजय लीला भंसाली? कहा- 'मैंने उसे 20 रुपए में खुद को बेचते देखा'

Sanjay Leela Bhansali Heeramandi: इन दिनों संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' ने धूम मचा रखी है। लोग इस वेब सीरीज की स्टारकास्ट से लेकर इसके रिच टेक्सचर की जी भरकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि एक तवायफ कैसे आजादी से पहले लग्जरी जिंदगी का आनंद उठाती थीं।
संजय लीला भंसाली जिनकी फिल्मों और अब वेब सीरीज में भी वैश्याओं के जीवन की झलक देखने को मिलती है, वो आखिरकार इसी मुद्दे पर ज्यादा फिल्में क्यों बनाते हैं। उनकी फिल्मों में वेश्याओं, वेश्यालयों और रेड-लाइट एरिया की छाया क्यों होती है। चाहे वह गंगूबाई काठियावाड़ी में आलिया भट्ट का लीड रोल हो या उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई हीरामंडी, चाहे वह देवदास में चंद्रमुखी हो या सांवरिया में रानी मुखर्जी का किरदार गुलाबजी। वो क्यों अपनी फिल्मों वैश्याओं को अहम किरदार में दिखाते हैं।
एक पुराने इंटरव्यू में, संजय लीला भंसाली ने इसके पीछे असली कारण के बारे में बात की थी कि उनकी फिल्मों में वेश्याओं, वेश्यालयों और रेड-लाइट एरिया का जिक्र क्यों होता है। डायरेक्टर ने बताया था कि उनका पालन-पोषण मुंबई के कुख्यात रेड लाइट एरिया, कमाठीपुरा में स्थित एक चॉल में हुआ था। उन्होंने दिन-रात उन महिलाओं के जीवन को बहुत करीब से देखा है।
इंटरव्यू में उन्होंने बताया- "एक बच्चे के रूप में आप जो देखते हैं उसके प्रति आप संवेदनशील रहते हैं।" आंखों में आंसू लिए संजय ने उन महिलाओं को याद किया जो महज 20 रुपये के लिए ग्राहकों को आकर्षित करती थीं। उन्होंने कहा, 'किसी इंसान का रेट 20 रुपये कैसे हो सकता है? ये वो बातें थीं जो मेरे दिमाग में रहीं। लेकिन मैं उन्हें पूरी तरह बता नहीं सका। मैंने उन्हें चंद्रमुखी के माध्यम से पाया... हम अपने लिए अनमोल हैं; हमें टैग नहीं किया जा सकता। हमें 5 रुपये या 20 रुपये या 50 रुपये में नहीं बेचा जा सकता। यह अमानवीय है।'
संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा हीरामंडी ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू की है और इसे काफी तारीफें मिल रही हैं। 8-एपिसोड की सीरीज आजादी से पहले और अविभाजित भारत पर आधारित है। फिल्म निर्माता ने हाल ही में इस बारे में बात की कि पाकिस्तान के लोग उनके वेब शो पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और कहा कि उन्हें लगता है कि इस शो के कारण दोनों देश एक साथ आए हैं।
1 मई को रिलीज हुई हीरामंडी में सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, मनीषा कोइराला, शर्मिन सहगल, ताहा शाह बदुशा, फरीदा जलाल, श्रुति शर्मा, जयति भाटिया, निवेदिता भार्गव, अध्ययन सुमन, शेखर सुमन और फरदीन खान शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











