Birthday Special : वेश्यावृत्ति पर आधारित और पीरियड ड्रामा फिल्मों के महारथी हैं संजय लीला भंसाली

sanjay leela bhansali
संजय लीला भंसाली की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर्स में की जाती है। उनका जन्म मुंबई में 24 फरवरी को हुआ था। अपने फिल्मी करियर में संजय लीला भंसाली ने कई शानदार फिल्में बनायी जिनकी वजह से वह बॉलीवुड के सभी निर्देशकों की कतार से काफी अलग खड़े होते हैं। संजय अपनी फिल्मों को पूरी परफेक्शन के साथ बनाते हैं। महंगे सेट और कॉस्ट्यूम, शानदार कहानियां ये सब संजय की फिल्मों की खासियतें होती हैं। लेकिन क्या आपने गौर किया है, यूं तो संजय लीला भंसाली ने कई तरह की फिल्में बनायी हैं लेकिन उनकी फिल्में मुख्य तौर पर 2 विषयों पर ज्यादा केंद्रित होती हैं। पहली पीरियड ड्रामा और दूसरी वेश्यावृत्ति की कहानियां। संजय अपनी पीरियड ड्रामा फिल्मों के लिए जिस तरह से रिसर्च का काम करते हैं, जब वेश्यावृत्ति पर आधारित कहानियां कहने की बारी आती है तो वह उतनी ही संवेदनशीलता के साथ इन कहानियों को सुनाते हैं।

आइए Birthday Special में संजय लीला भंसाली की फिल्मों और उनके निजी जीवन के बारे में कुछ बातें जानते हैं :

वेश्याओं से है खास लगाव :

वेश्याओं से है खास लगाव :

संजय लीला भंसाली का बचपन मुंबई के एक चॉल में बीता था। वह मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा के पास एक चॉल में रहा करते थे। एक पुराने इंटरव्यू में संजय ने कहा था, "आप बचपन में जो देखते हैं उसके प्रति सेंसेटिव हो जाते हैं। मैंने सेक्स वर्कर्स को अपने क्लाइंट्स के सामने 20 रुपये में खुद को बेचते हुए देखा है। किसी इंसान की कीमत 20 रुपये कैसे हो सकती है? कुछ चीजें थी जो मेरे दिमाग में रह गयी।" इसी इंटरव्यू के दौरान संजय ने बताया था, "मैं हर रोज स्कूल जाते समय देखता था कि उनके चेहरे पर हजारों कहानियां होती हैं। वे अपने चेहरे पर खूब सारा मेकअप लगाती थी। वे बहुत सारा पेंट और पाउडर लगाती थी लेकिन जो दुःख है, वह आप नहीं छिपा सकते हैं। बड़े से बड़ा मेकअप आर्टिस्ट ऐसा नहीं कर सकता है।"

विधु विनोद चोपड़ा ने दिया था पहला मौका :

विधु विनोद चोपड़ा ने दिया था पहला मौका :

संजय लीला भंसाली ने अपने करियर की शुरुआत बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर किया था। उन्हें विधु विनोद चोपड़ा ने अपनी फिल्म में पहली बार काम करने का मौका दिया था। अनिल कपूर स्टारर फिल्म '1942 : अ लव स्टोरी' के एक गाने को डायरेक्ट करने का मौका दिया था। इस गाने के लिए विधु उन्हें क्रेडिट देना चाहते थे, तब संजय ने अपनी नाम के बीच में 'लीला' जोड़ा, इससे वह यह दिखाना चाहते थे कि वह आज जो कुछ भी हैं, अपनी मां की वजह से हैं। संजय लीला भंसाली ने कई तरह की फिल्मों का निर्देशन किया जिसमें 'हम दिल दे चुके सनम', 'ब्लैक', 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'गुजारिश', 'सांवरिया' जैसी फिल्में शामिल हैं।

परफेक्शन के साथ बनाते हैं पीरियड ड्रामा :

परफेक्शन के साथ बनाते हैं पीरियड ड्रामा :

संजय लीला भंसाली ने कई पीरियड ड्रामा फिल्में बनायी हैं, जिनको उन्होंने बिल्कुल परफेक्शन के साथ तैयार किया है। इन फिल्मों में शरत चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित 'देवदास' जिसमें शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को उन्होंने कास्ट किया था। संजय ने अपनी अगली पीरियड फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ बनायी। वहीं चित्तौड़गढ़ की रानी पद्मावती के जौहर की कहानी कहती फिल्म 'पद्मावत' में उन्होंने एक बार फिर से दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह पर भरोसा किया। इस फिल्म में उन्होंने रावल रतन सिंह के किरदार में शाहिद कपूर को कास्ट किया था। इसके अलावा अदिति राव हैदरी भी इस फिल्म में प्रमुख किरदार में नजर आयी थी।

संवेदनशीलता से कहते हैं वेश्याओं की कहानी :

संवेदनशीलता से कहते हैं वेश्याओं की कहानी :

संजय लीला भंसाली इस साल डिजिटल डेब्यू करने वाले हैं। उनकी फिल्म 'हीरामंडी' ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पाकिस्तान के रेड लाइट एरिया हीरा मंडी की कहानी कहता है। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा समेत कई और एक्ट्रेस काम कर रही हैं। बॉलीवुड गलियों में सुगबुगाहट है कि 'हीरामंडी' में रेखा कैमियो रोल भी कर सकती हैं। इससे पहले संजय ने मुंबई के रेड लाइट एरिया की रहने वाली 'गंगूबाई' की कहानी भी पिछले साल सुनाया था। गंगूबाई कैसे एक सेक्स वर्कर से सोशल वर्कर बन गयी, इस विषय पर उन्होंने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बनायी थी। इस फिल्म में गंगूबाई का किरदार आलिया भट्ट ने निभाया था जिसके लिए आलिया को इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का दादासाहेब फाल्के अवार्ड भी दिया गया। सालों पहले जब संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'देवदास' बनायी थी, तब उन्होंने सिर्फ देव और पारो या देव और चंद्रमुखी की लव स्टोरी ही नहीं बल्कि वेश्याओं के दर्द को भी बखूबी पर्दे पर उतारा था।

Read more about: sanjay leela bhansali
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X