'देवदास' के 19 साल: संजय लीला भंसाली ने दिलीप कुमार को की समर्पित, 2002 की सबसे बड़ी फिल्म
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'देवदास' को आज 19 साल पूरे हो चुके हैं। शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत साल 2002 में आई यह फिल्म बड़ी हिट रही थी और आज भी फैंस के लिए यादगार है। इस खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने 'देवदास' को दिलीप कुमार को समर्पित किया है।
बता दें, 1955 में दिलीप कुमार ने देवदास फिल्म की थी, जिसका निर्देशन बिमल रॉय ने किया था। फिल्म में दिलीप कुमार के साथ वैजयंतिमाला और सुचित्रा सेन थीं। शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'देवदास' पर अब तक तीन फिल्में बन चुकी हैं। 1935, 1955 और फिर साल 2002 में..

भंसाली प्रोडक्शंस ने फिल्म के 19 साल पूरे होने पर पोस्ट लिखा है- "19 साल पहले यह प्रेम गाथा हमारे दिलों में अंकित हुई थी और अपने शानदार संगीत और अभिनय के साथ आज भी अहम जगह रखती है। हम ये दिलीप कुमार को समर्पित करते हैं.. देवदास की तरह, आप यूं ही ज़िंदा रहेंगे... हमेशा के लिए!"
बहरहाल, संजय लीला भंसाली की देवदास की बात करें तो दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। शानदार सेट्स, खूबसूरत कॉस्ट्यूम्स और कास्टिंग.. संजय लीला भंसाली ने इस फिल्म को बेस्ट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।


Click it and Unblock the Notifications











