मैं प्रेग्नेंट थी और उनका किसी और के साथ चल रहा था अफेयर... मशहूर सुपरस्टार की पत्नी का हैरान करने वाला खुलासा

संजय खान की उम्र 82 साल की हो चुकी है और आपको बता दें कि वह 60 से 70 के दशक के एक मशहूर अभिनेता हुआ करते थे. इतना ही नहीं है संजय खान एक अभिनेता के साथ-साथ निर्माता और निर्देशक भी थे. लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा उनके अफेयर की खबरों ने सभी का ध्यान खींचा. बता दें कि जीनत अमान के साथ में उनके रिलेशनशिप को लेकर हर किसी को खबर है. लेकिन वह पहले से ही शादीशुदा थे. जिस पर एक बार उन्हीं की पत्नी जरीन खान ने अपना दर्द बयान करते हुए कहा कि वह जब जायद खान को जन्म देने वाली थी तो संजय ने उनको धोखा दे दिया था. इस बात को वह बहुत अच्छी तरह से जानती थी और उन्होंने यह भी कहा था कि एक ऐक्टर की पत्नी होना इतना आसान नहीं है बहुत ही हिम्मत रखनी पड़ती है.
ज़रीन की 17 साल की उम्र में हुई थी शादी
जरीन खान की बात करें तो आपको बता दें कि वह खुद एक मॉडल है. संजय खान से उन्होंने महज 17 साल की उम्र में शादी कर ली थी और अपना करियर छोड़ दिया था. दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे और परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी हो गई. लेकिन जब संजय खान और जरीन खान दोनों ही सिमी ग्रेवाल के शो में पहुंचे तो वहां पर जरीन ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें पहले से यह संजय और उनकी को-स्टार के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबर थी. संजय ने भी इस बात को नहीं नकारा.
प्रेगनेंसी के दौरान संजय का चल रहा था अफेयर
संजय खाना जीनत को लेकर खबरें तो यह भी आई थी कि दोनों ने शादी रचा ली है और उसके बाद में इसे तोड़ दिया है. बता दे कि उन दिनों दोनों ही अब्दुल्ला फिल्म में काम कर रहे थे. यह फिल्म 1980 में रिलीज हुई थी और इसी साल संजय के बेटे जायद का जन्म हुआ था. जब शो के दौरान जरीन से पूछा गया कि क्या उस समय शायद जन्म लेने वाले थे तो इस पर उन्होंने हां में जवाब दे दिया था. इतना ही नहीं संजय ने तो यह भी कह दिया था कि मैं कभी भी किसी से ऐसा वादा नहीं करता हूं जिसे मैं पूरा नहीं कर सकता हूं.
ज़रीन ने बयां किया अपना दर्द
संजय के बारे में जरीन खान बात करते हुए कहती है कि मैं अपने पति को बहुत अच्छे से जानती हूं. यह भी हो सकता है कि उन्होंने गलती की हो लेकिन फिर से यही कहूंगी कि एक एक्टर की पत्नी होना अपने आप में ही एक धैर्य, शक्ति और दृढ़ विश्वास रखने की जरूरत है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि उन्हें ऐसा कभी भी नहीं लगा कि उनकी शादी टूट जाएगी. जरीन खान ने आगे यह भी बताया कि मैं आपको बताती हूं कि वह पहली ग्लैमरस महिला नहीं थी जो कि उनके प्यार में पड़ गई थी. लेकिन बहुत सी महिलाएं ऐसी थी जो कि उनके प्यार में दीवानी हो गई थी लेकिन इसके बावजूद भी वह सिर्फ मेरे थे.


Click it and Unblock the Notifications











