सिर से पांव तक झुलस गया था ये एक्टर, 73 सर्जरी के बाद 13 महीने में की वापसी और फिर...

Sanjay Khan 73 Surgeries: एक वक्त हुआ करता था जब फिरोज खान के भाई संजय खान फिल्म से लेकर टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हुआ करते थे। लेकिन एक हादसे की वजह से उनकी किस्मत पूरी तरीके से बदल गई थी। बता दे कि 8 फरवरी 1989 को इस शो के सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ।
इस कारण हुआ था हादसा
जानकारी के लिए आपको बता दें कि मैसूर के प्रीमियर स्टूडियो में शो की शूटिंग के दौरान यहां पर भयानक आग लग गई थी। इस शो का हिस्सा रह चुके मशहूर अभिनेता अनंत महादेवन ने इस पर बात की और बताया कि आप से बचने के लिए चीजों और आग लगने की स्थिति में उठाए जाने वाले नियमों का पालन न करने की वजह से यह हादसा हुआ था।
सिर से पैर तक जल गए थे संजय खान
अनंत ने आगे बात करते हुए बताया कि इसी आग में 52 क्रू मेंबर ने अपनी जान गवा दी थी। इतना ही नहीं संजय खान सर से लेकर पैर तक पूरी तरीके से जल गए थे और उनका 63% थर्ड डिग्री बर्न्स भी आए थे। जिसके चलते उनकी 73 सर्जरी भी करवाई गई थी।
13 महीनों तक चला इलाज
अनंत ने बताया कि मैं अस्पताल में उनसे मिलने के लिए पहुंचा और आईसीयू के शीशे से मैंने उनको देखा। उनकी सर्जरी हो रही थी और डॉक्टर पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि ठीक होने के लिए उनका कितना इलाज करना होगा। उनका 13 महीना तक इलाज चला था।
6 महीने बाद संजय खान की एंट्री
अनंत ने आगे बताया कि उनके बिना शो के 25 एपिसोड भी शूट कर लिए गए थे और 6 महीने बाद संजय खान की एंट्री हुई थी। बाद में उन्होंने हर एक चीज से आगे बढ़कर अपने करियर पर ध्यान दिया और टीपू सुल्तान के रूप में भी देखे गए। उनके अंदर बहुत हिम्मत थी और वह चेहरे के साथ सिर से पर तक पूरी तरीके से जल गए थे।
रीहैब में अभिनेता
अभिनेता ने आगे बात करते हुए बताया कि संजय को किसी तरीके के रिहैब में भी जाना पड़ा था। लेकिन जब वह मुंबई वापस आ गए थे तो मैं उनसे मिलने के लिए गया था। हालांकि अनंत ने इस बात का खुलासा किया था कि जब हादसा हुआ था तो वह अपने होटल में थे और जब खबर मिली तो वह स्टूडियो आए। वहां पर कई सारे क्रू के लोगों को मरा हुआ देखा।


Click it and Unblock the Notifications















